ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' सई कहेगी विराट से अपने मन की बात

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 13, 2021

स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। टीआरपी की रेस में आगे चल रहा नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर इस धारावाहिक में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि सई (आयशा सिंह) अपने पति विराट (नील भट्ट) के साथ चव्हाण हाउस वापस आ गई है और विराट का खूब ध्यान रख रही है। विराट और सई की नजदीकियां पाखी (ऐश्वर्या  शर्मा ) को परेशान कर रही है। वहीं  घर वापस आने के बाद सई इस विराट से अपने मन की बात कहने वाली है और उसे यह जताने वाली है कि वह उससे प्यार करने लगी है।आने वाले एपिसोड में सई विराट का हाथ थाम कर अपने दिल की बात कहेगी। सई बताएगी कि उसने विराट को बहुत मिस किया और उसके लिए विराट के बिना रहना बहुत मुश्किल है। सई इस बात का खुलासा करेगी कि वो अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहती है। ये बात सुनकर विराट खुश हो जायेगा। वहीं सई विराट को कहेगी कि वह चाहती है कि देवयानी और पुलकित कि शादी के दौरान उन्हें परिवार का साथ नहीं मिला था, लेकिन अब उनकी शादी हो गई है और वह चाहती है कि उन्हें भी परिवार का आशीर्वाद और साथ मिले। सई की बात सुनकर विराट शॉक्ड रह जायेगा कि सई की घर में बेईज्जती होने के बाद भी वह उसकी बहन देवयानी और पुलकित के बारे में सोच रही है। हालांकि विराट यह बात जानता है कि उसका परिवार देवयानी और पुलकित की शादी से खुश नहीं है और वो उन्हें अपना आशीर्वाद भी नहीं देंगे। लेकिन आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि विराट सई की यह बात कैसे मानेगा और कैसे घर में देवयानी और पुलकित की एंट्री होगी और कैसे विराट सई से अपने प्यार का इजहार करेगा!।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.