ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

श्रीकांत फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 6, 2024

एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म 'श्रीकांत' का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया हैं, दिव्यांग बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की बायोपिक में राजकुमार मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफऔर शरद केलकर जैसे एक्टर्स भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. फिल्म के पहले ही लुक में राजकुमार राव ने फैन्सको इंप्रेस कर दिया है.
 
'श्रीकांत' के फर्स्ट लुक को फैन्स के साथ शेयर करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा है, ''एक जर्नी जो आपको अपनीआंखें खोलने के लिए प्रेरित करेगी! आप सबका नजरिया बदलने आ रहा है श्रीकांत. सिनेमाघरों में आ रही 10 मई 2024.'' 
 
फिल्म के फर्स्ट लुक में राजकुमार राव एक सड़क पर भागते हुए नजर आ रहे हैं और फिनिशिंग लाइन पर रिब्बन को छूकर आगेनिकल जाते हैं, जिसके बाद स्क्रीन पर फिल्म 'श्रीकांत' की रिलीज की तारीख लिखी हुई आती है. 
 
बता दे, श्रीकांत बोला एक भारतीय बिजनेसमैन और बोलैंट इंडस्ट्रीज के फाउंडर हैं. यह संगठन दिव्यांग व्यक्तियों को रोजगार देता है, जो इको फ्रेंडली प्रोडक्ट बनाता है. 1992 में भारत के हैदराबाद के पास एक छोटे से गांव में जन्मे दृष्टिबाधित श्रीकांतका जीवन एक प्रेरणादायक सफर रहा है. ऐसे समाज में जहां किसी भी शारीरिक कमी को अक्सर एक अभिशाप के रूप में देखाजाता था, किसानों के परिवार में पैदा होने के बावजूद श्रीकांत ने अपनी कमजोरी को खुद पर कभी हावी नहीं होने दिया. 
 
फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने होगी.

Check Out The Post:- 
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.