ताजा खबर
कैंसिल फ्लाइट्स के भी टिकट बुक कर रही थी एयरलाइन, अब देना होगा 585 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना   ||    इलेक्ट्रिक कारों को हैक कर चीन ला सकता है हादसों का तूफान! अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने दी चेतावनी   ||    विंडशील्ड से टकराया गिद्ध और आग का गोला बनकर क्रैश हुआ विमान, हादसे में स्टंट पायलट की मौत   ||    डोनाल्ड ट्रंप पर फिर लगा जुर्माना, Hush Money Trial में जज ने दी जेल भेजने की चेतावनी   ||    पाकिस्तान में गेहूं की बंपर पैदावार, फिर भी सड़कों पर किसान, जानें क्यों?   ||    पाक‍िस्‍तान सेना का घ‍िनौना सच: कर्नल-मेजर जैसे अफसरों ने बच्‍चों के साथ क‍िया गंदा काम, VIDEO भी बन...   ||    वरिष्ठ नागरिकों को SBI दे रहा शानदार ऑफर, जानिए किस एफडी में मिलेगा कितना पैसा   ||    Petrol Diesel Price Today: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! जानें अपने शहर के रेट   ||    ITR फाइल नहीं करोगे तो लग सकता है इतने रुपये का जुर्माना, नोटिस मिलेगा वो अलग   ||    IPL 2024: दर्द के बीच खेल रहे CSK के लिए खेल रहे MS Dhoni, डॉक्टर्स ने किया था मना   ||   

Reverie मैगज़ीन के कवर पेज पर नजर आएं सोनू सूद

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 25, 2021

25 मई 2021  |  बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले एक साल से कुछ ऐसे कारनामे कर रहे हैं कि देश के कोने-कोने में लोग उन्हें भगवान का दर्जा देने लगे हैं। जब प्रवासी मजदूरों की मदद करने से सरकार ने अपने हाथ खड़े कर दिए तब सोनू सूद मसीह बनकर सामने आएं, और उन मजदूरों की मदद की। 
 
सोनू पिछले एक साल से अपने नेक काम और दयालुता भरे स्वभाव को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यहाँ तक कि कई जगहों पर उनकी पूजा भी की जा रही है। लेकिन खास बात तो यह है कि सोनू ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनके लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 
दरअसल सोनू सूद Reverie मैगज़ीन के कवर पेज फीचर हुए हैं। मैगज़ीन के कवर पेज पर सोनू काफी हैंडसम लग रहें हैं, और वहीं कवर पेज पर लिखा तीन शब्द "सेवियर, सपोर्टर और गार्जियन" सोनू के फैंस को खूब पसंद आ रहा है। Reverie मैगज़ीन के ऑफीशियल सोशल मीडिया हैंडल पर मैगज़ीन के कवर पेज की फोटो शेयर की गई है। 
 
फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "सोनू सूद ने खुद को एक मसीहा की तरह साबित कर दिया है। ना सिर्फ उन्होंने अनगिनत लोगों की मदद की है बल्कि बहुतों की जान भी बचाई है और साथ ही उन्होंने मानवता पर हमारा विश्वास पुनः जागृत कर दिया।"
 
"सोनू सूद की कोशिशों ने बहुतों की मदद की है चाहे वो प्रवासी मजदूर हो या इस महामारी से लड़ रहे लोग। जहां सोनू सूद ऑक्सीजन मैन के नाम से भी जाना जाने लगा हैं वहीं बहुत से लोगों के लिए वो एक रियल लाइफ हीरो भी है।"
 
वहीं एक्टर सोनू सूद ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैगज़ीन के कवर पेज की फोटो शेयर की है। आपको बता दे कि सोनू सूद और उनकी टीम दिन रात एक करके मुफ्त में लोगों की मदद कर रहे हैं। कोविद से पीड़ित लोगों के लिए ऑक्सीजन, बेड और दवाइयों का बंदोबस्त करना हो या किसी और तरह की मदद, वो और उनकी टीम हर संभव कोशिश कर आम जनता की मदद करने में लगे हुए हैं।

 



लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.