ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

'अभिनव के साथ मेरा एक स्टंट देखकर रुबीना को काफी तकलीफ होगी' , राहुल वैद्य

Photo Source :

Posted On:Friday, July 9, 2021

मुंबईजुलाई 09 2021 खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का प्रीमियर होने से पहले ही काफी चर्चा हो रही है। शो में इस सीजन काफी अच्छे कंटेस्टेंट है और उन्होंने पिछले महीने शो का शूट केपटाउन में खत्म किया। 

 

शो 17 जुलाई को कलर्स पर प्रीमियर होगा। शो की प्रेस कांफ्रेंस में सिंगर राहुल वैद्य जो इस सीजन शो में कंटेस्टेंट हैउन्होंने की बात न्यूज़ हेल्पलाइन के साथ। 

 

शो में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "जितना मैंने सोचा था शो उस से कई ज्यादा मुश्किल था। दिशा ने मुझसे कहा था कि वह मुझे शो पर जाने दे रही है लेकिन उसको वादा चाहिए मैं शो की शूट से वापिस एक पीस में ही आऊंगा। जैसे जैसे आप स्टंट परफॉर्म करते होआपको शो की डिफिकल्टी लेवल का एहसास होता हैं। “

 

शो के फाइनल कंटेस्टेंट को लेकर अफवाह है की राहुल टॉप थ्री में है। इसपर बात करते हुए उन्होने कहा, "काश मैं आपको बता पाता। लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि कुछ लोगों को लग रहा था मैंने इस शो में हिस्सा क्यों लिया। मैं इसके लिए फिट नहीं हूँ। जब वे सब मुझे स्टंट करते हुए देखेंगे तो मैं उन्हें निराश नहीं करूँगा। “

 

शो में अपने सबसे टफ कंपटीशन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "हर स्टंट अलग होता था और आपको हर बार किसी नए कंटेस्टेंट के साथ करना होता था। लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा की विशाल ने सभी स्टंट बहुत अच्छे तरीके से निभाए है। “

 

अभिनव के साथ उनका रिश्ता बिग बॉस के दौरान सही नहीं था। इस बार क्या उनके साथ उन्होंने कुछ स्टंट किये,इसपर राहुल ने कहा, "अभिनव के साथ मेरा एक स्टंट देखकर रुबीना को काफी तकलीफ होगी। लेकिन ऑडियंस हमारे उस स्टंट को बहुत पसंद करेगी। “

 

राहुल दिशा परमार के साथ 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले है। अपनी शादी की तैयारी को लेकर उन्होंने बताया, "मुझे शादी की तैयारी के लिए सिर्फ 16 दिन ही मिले हैं  कोविड की वजह से मैं कुछ ही लोगों को बुला सकता हूँ। लेकिन मैं चाहता हूँ सभी हमें गुड विशेस दे। "

 



लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.