ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

संजय कपूर ने शो 'द लास्ट ऑवर' के लिए मिल रहे प्यार का किया धन्यवाद

Photo Source :

Posted On:Friday, May 28, 2021

सिनेमा हॉल कोरोना वायरस के चलते अभी तक बंद है और ऐसे वक़्त में लोगों को एंटरटेन करने के लिए ओटीटी प्लेटफार्म ने उसकी जगह पूरी तरह से ले ली है। जहाँ पर ऑडियंस को हर वैरायटी का कंटेंट मिलता है और इतना सारा कंटेंट अवेलेबल है , जिसके जरिए दर्शक अपने टाइम और पसंद अए अनुसार कोई भी सिरीज और फिल्म घर बैठे ही देख सकते हैं। वहीं अमेज़ॉन प्राइम पर 14 मई को संजय कपूर का शो 'द लास्ट ऑवर' रिलीज़ हुआ जिसे दर्शक खूब पसंद करते दिख रहें है।
 
और दर्शकों द्वारा मिल रहे इसी प्यार को संजय कपूर सेलिब्रेट करते दिखे। संजय कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो को मिली रेटिंग्स को शेयर किया। साथ ही सभी का धन्यवाद करते हुए कैप्शन में लिखा,' आप सभी के द्वारा मिल रहे इस प्यर के लिए बहुत बहुत शुक्रिया... अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई सिरीज 'द् लास्ट आॅवर' पर आप सभी की क्या राय हैं कृपया कमेंट सेक्शन में जरूर बताए..' इस तरह के पोस्ट के साथ संजय सभी का धन्यवाद करते दिखे।
 
इस सुपरनैचुरल क्राइम ड्रामा में एक बड़ी कास्ट है। इसमें संजय कपूर, कर्मा तकपा, शहाणा गोस्वामी, शायली कृशन, राइमा सेन, रोबिन तमांग और मंदीकिणी गोस्वामी नजर आ रहे है। शो को प्रोडूस, लिखा और क्रिएट अमित कुमार और अनुपमा मिंज ने किया है।  शो की कहानी नार्थ ईस्ट के काल्पनिक शहर मानचेंग में स्थित है।यहाँ पर एक लड़की का मर्डर होता है और उसके बाद एक के बाद एक और मर्डर होते है।  इन मर्डर की  इन्वेस्टीगेशन के लिए अनूप यानी की संजय कपूर को यहाँ पर पोस्ट किया जाता है। अनूप अपनी इन्वेस्टीगेशन में एक लोकल इन्फॉर्मॅट देव से मदद लेता है। देव का किरदार कर्मा तकपा निभाते हुए नजर आ रहे है। देव के पास सुपरनैचुरल शक्ति होती है कि वह मरे हुए इंसानो की आत्मा से बात कर सकता है। 
 
देव को अनूप की बेटी परी से प्यार हो जाता है। अब देव अपनी ड्यूटी और प्यार के बीच किसे चुनता है ? यह सब जानने के लिए आपको देखना होगा शो 'द ल;लास्ट ऑवर' । शो में 8 एपिसोड है जो आपको अपने यूनिक कांसेप्ट और नैरेटिव की वजह से जोड़े रखेंगे। यह मिस्ट्री थ्रिलर अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीम कर रहा है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.