ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली ने 'मिसमेचड सीजन 3' की शूटिंग की खत्म

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 16, 2024

रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को ऑडियंस ने बेहद पसंद किया है उनके शो 'मिस्मेचड' में। शो के दो सीजन ऑडियंस केबीच सुपरहिट साबित हुए और अब फाइनली शो के सीजन 3 की शूटिंग भी ख़त्म हो गयी है। रोहित ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की खबरअपने फैंस को दी और तब से सभी शो के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 
 
रोहित सराफ ने अपने सोशल मीडिया पर प्राजक्ता के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "दिस इस अस। .अंटिल नेक्स्ट टाइम। मिसमेचड सीजन 3 रैप "
 
आकर्ष खुराना और निपुण धर्माधिकारी द्वारा निर्देशित, यह  रोमांटिक ड्रामा संध्या मेनन के 2017 के नावेल  'व्हेन डिंपल मेट ऋषि' पर आधारित है।गज़ल धालीवाल द्वारा लिखित, सीरीज  का पहला सीज़न ऋषि सिंह शेखावत (रोहित सराफ) की कहानी है, जिसे  डिंपल आहूजा (प्राजक्ता कोहली)से प्यार हो जाता है।पहले दो सीजन में अपने ऋषि और डिंपल की लव स्टोरी देखी ।
 
अभी कुछ समय पहले , मेकर्स  ने एक मनमोहक टीज़र के माध्यम से दर्शकों को आने वाले  सीजन की एक झलक दिखाई थी । एक अपरिचित शहरमें स्थापित, डिंपल और ऋषि नई चुनौतियों का सामना करने और अपने  जीवन की जटिलताओं से निपटने के लिए तैयार हैं। अपरिचित सड़कों कीखोज से लेकर परिपक्व जिम्मेदारियों से जूझने तक, उनकी यात्रा अनुभवों के बवंडर का वादा करती है।
 
रोहित सराफ और प्राजक्ता कोहली के अलावा, आने वाले  सीजन में रणविजय सिंह, विद्या मालवड़े, विहान समत, देवयानी शौरी, प्रिया बनर्जी, तारुक रैना, मुस्कान जाफरी, आकाश खुराना और अहसास चन्ना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
 
शो के सीजन 3 की रिलीज डेट अभी तक अन्नोउंस नहीं की गयी है लेकिन शो के चाहने वाले काफी बेसब्री से इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.