ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

मलाइका अरोड़ा ने प्यार भरे अंदाज में दी बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 26, 2021

26 जून 2021
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर है, लेकिन फिर भी वो एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी रहती है। आज अर्जुन कपूर का जन्मदिन है, ऐसे में मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन के खास दिन को और भी खूबसूरत बनाने के लिए दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। 
 
मलाइका ने अर्जुन के साथ एक बहुत ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की। और बर्थडे विश करते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो सनशाइन।" इस कैप्शन के साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया। 
 
मलाइका ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो अर्जुन को हग किए हुए हैं और साथ ही दोनों मुस्कुरा भी रहे हैं। मलाइका द्वारा इस फोटो को शेयर किए जाने के बाद से ही फैंस, फॉलोवर्स और कई सेलिब्रिटीज जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, साथ ही साथ दोनों की यह प्यारी तस्वीर भी पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। 
 
अर्जुन कपूर आज 36 साल के हो गएं और आज के दिन उन्हें उनके दोस्तों, परिवार वालों और फैंस से जन्मदिन की बधाइयाँ मिल रहीं हैं। हर कोई सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है, और सबसे खास तरह से विश गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने किया। 
 
बता दे मलाइका और अर्जुन अधिकतर ही सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से प्यार का इजहार करते रहते हैं। हालांकि मलाइका अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी हैं इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जाता है। अब इनके फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

 



लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.