ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

‘लाइगर’ का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज मुंबई के एक चायवाले से लेकर वर्ल्ड लेवल तक के बॉक्सर बनते हुए नजर आए विजय देवरकोंडा

Photo Source :

Posted On:Friday, December 31, 2021

मुंबई, 31 दिसंबर (न्यूज हेल्पलाइन)   बहुप्रतीक्षित पैन इंडियन फिल्म लाइगर का प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया गया हैं। इस प्रोमो वीडियो से फिल्म के हीरो विजय देवरकोंडा का लुक भी सामने आ गया हैं। इस प्रोमो वीडियो की शुरूआत बॉक्सिंग रिंग से  फिल्म के हीरो विजय देवरकोंडा के परिचय से होती हैं। जहां पर एंकर बोलता हैं कि इंटरडयूसिंग द बॉय फ्रोम इंडिया फ्रोम द स्लम ऑफ मुंबई द चायवाला...द लाइगर। फिर विजय बोलते है कि वी आर इंडियन्स, वाट लगा देंगे।

इस प्रोमो वीडियो में विजय काफी खूंखार और खतरनाक नजर आ रहें हैं, बॉक्सर के इस लुक में वे काफी जम रहे हैं। इस लुक को देखकर को  उनकी पिछली फिल्म अर्जुन रेड्डी की याद आ जाती हैं। फैंस को उनका यह बॉक्सर वाला रूप काफी पंसद आ रहा हैं।

बता दें कि इस फिल्म को करण जौहर ने  प्रॉड्यूस  किया हैं। इस फिल्म को पुरी जगननाथ द्वारा निर्देशित किया गया हैं।इस फिल्म में विजय एक वर्ल्ड लेवल के बॉक्सर का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। विजय देवरकोंडा के अलावा फिल्म में चार्मी कौर और अनन्या पांडे भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। यह एक पैन इंडियन फिल्म है जोकि तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी और इंग्लिस जैसी भाषाओं में देखी जा सकेगी।यह फिल्म अगले साल सीधे सिनेमाघरों में 25 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।

इस फिल्म के लिए विजय देवरकोंडा ने कड़ी ट्रेनिंग ली हैं।फिल्म लाइगर में विश्व प्रख्यात बॉक्सर माईक टायसन का एक गेस्ट अपीयरेंस भी हैं जोकि खुद एक बॉक्सर के रूप में नजर आयेंगे। य़ह फिल्म काफी बड़े बजट पर बनी हैं। लाइगर को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं।   


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.