फिल्मों के साथ-साथ वेब सिरीज का दौर भी शुरू हो गया है। जंहा हर तरह के कलाकार अपनी कलाकारी दिखाने के लिए उत्सुक दिख रहें हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कई कलाकार भी फिल्मों के साथ-साथ वेब सिरीज में अपनी हिस्सेदारी दिखा रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना और एक्ट्रेंस रवीना टंडन भी साथ काम करने के लिए तैयार हैं। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। रवीना टंडन और अक्षय दोनों साथ में वेब सिरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
अपकमिंग वेब सिरीज का नाम हैं 'लिगेसी'। जिसमें दोनों को बेहतरीन किरदार के रूप में देखा जाएगा। सिरीज की अनाउंसमेंट रवीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए की। रवीना ने अक्षय के साथ खिंचवाई अपनी तस्वीरों को शेयर किया और सिरीज की जानकारी दी। इस सिरीज को विजय गुट्टे द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। विजय ने हाल ही में अनुपम खेर की फिल्म 'द् एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को डायरेक्ट किया था।
रवीना और अक्षय की पर्फोर्मेंस लिए फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। इस सिरीज को आॅफ्टर स्टूडियोज, एए फिल्मस और सनी बक्षी द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। वहीं अन्य कलाकारों की अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई। सिरीज की कहानी प्रोफेशनल लाइफ के डार्क वर्ल्ड को दिखाती नजर आएगी। वहीं रवीना और अक्षय सिरीज की कहानी और कंटेंट के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आए। इस सिरीज को अलग-अलग देशों में शूट किया जाएगा।
रवीना ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा,' हैप्पी गुड़ी पड़वा...आज मैं अपनी अपकमिंग वेब सिरीज की जानकारी दे रही हूं। इस सिरीज में पहली बार अक्षय खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा। सिरीज को विजय गुट्टे डायरेक्ट कर रहे हैं।' बता दें कि, विजय के साथ अक्षय खन्ना 'द् एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म में काम करते नजर आए थे। वहीं दूसरी बार साथ काम करने के लिए दोनों ही उत्सुक हैं।