ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

कृति सेनन ने फिल्म मिमी से शेयर किया अपना चब्बी सेनन अवतार

Photo Source :

Posted On:Monday, July 19, 2021

मुंबईजुलाई 19 2021  हमारे एक्टर और एक्ट्रेस किसी फिल्म के किरदार में घुसने के लिए बहुत मेहनत करते है। एक किरदार को प्ले  करने के लिए अलग अलग तरह की मेहनत करनी पड़ती है। कभी वजन कम करना पड़ता है तो कभी बढ़ाना पड़ता हैकभी बाल लम्बे करने होते है तो कभी छोटे। कृति सेनन जो अपनी फिल्म 'मिमीके रिलीज के लिए तैयार है ,उन्होंने भी फिल्म में एक सरोगेट मदर जैसा दिखने के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया था। उन्होंने फिल्म से शेयर की अपनी एक तस्वीर जिस समय वह सबसे घोलू अवतार में थी। 

 

फोटो शेयर करते हुए कृति ने लिखा, "यह मिमी फिल्म पर मेरा सबसे चब्बी दिन था। संयोग से यह गोद भराई  सीन  था। मैं अपने आप को पहचान नहीं पा रही थी। #चब्बी सेनन #मिमी। "

 

अभी  कुछ दिन पहले कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक  वीडियो शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया कैसे फिल्म में 15 किलो वजन बढ़ाने के लिए उन्हें हर समय बस कुछ  कुछ खाना पड़ता था। ऐसा करके एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें खाना देखना भी पसंद नहीं था। 

 

मिमी फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है और यह मराठी फिल्म 'मला आई व्हायचय!" का हिंदी रीमेक है। फिल्म सरोगसी को लेकर बनायी गयी है और इसमें कृति एक सरोगेट मदर के रोल में नजर आएँगी। फिल्म को दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है और इसमें पंकज त्रिपाठीसाई तमहांकरमनोज पाहवा और सुप्रिया पाठक भी नजर आएंगे। 

 

फिल्म 30 जुलाई को जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

 

वर्कफ्रंट पर , कृति ने हाल ही में वरुण धवन के साथ फिल्म 'भेड़ियाकी शूट  खत्म की। वह राजकुमार राव के साथ फिल्म 'हम दो हमारे दो ' में नजर आएँगी। 

 

इसके साथ साथ वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बच्चन पांडेमें भी नजर आएँगी। वह फिल्म 'आदि पुरुषमें सीता के  रोल में भी नजर आएँगी। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.