ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

डब्बू रत्नानी के फोटोशूट का हिस्सा बने कार्तिक आर्यन।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 14, 2021

फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के फोटोशूट का हिस्सा बनकर अक्सर कलाकार एक्साइटेड नजर आते हैं। ऐसे में अब एक्टर कार्तिक आर्यन भी फोटोशूट का हिस्सा बने। कार्तिक ने फोटोशूट की तस्वीर को फैंस के साथ शेयर किया। साथ ही अपनी खुशी जाहिर की। इससे पहले भी कई कलाकार डब्बू रत्नानी के फोटोशूट का हिस्सा बनते दिखे थे। कार्तिक ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा,' द् नंबर वन शॉट .. डब्बू रत्नानी केलेंडर 2021..'
 
फोटो की बात करें तो, कार्तिक के लंबे-लंबे बाल नजर आ रहे हैं, वहीं कार्तिक के हाथों पर टैटू बना नजर आया। तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट नजर आ रही हैं। बता दें कि कार्तिक के अलावा परिणीती चोपड़ा, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया, विद्या बालन, सनी लेओनी , अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल, सैफ अली खान और साउथ सुपर स्टार विजय डेवेराकोण्डा भी फोटोशूट का हिस्सा बनते दिखे थे। यह फोटोशूट खास इसलिए भी हैं क्योंकि ये सभी कलाकार डब्बू रत्नानी के कैलेंडर 2021 में नजर आ रहे हैं।
 
फैंस हर साल डब्बू रत्नानी के कैलेंडर लांच का इंतजार करते है क्योंकि उसमे उनके पसंदीदा सितारों के बेस्ट शॉट्स होते है।डब्बू के कैलेंडर में फीचर होना, इन सभी सितारों के लिए बड़ी बात होती है।
 
फिल्मों की बात करें तो, हाल ही में कार्तिक 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग पूरा करते दिखें थे।  फिल्म में कार्तिक के अलावा तब्बू और कियारा अडवाणी भी मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी  फिल्म को अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। अनीस द्वारा हाल ही में मल्टीस्टारर फिल्म 'पागलपंती' डायरेक्ट की गई थी। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल-भुलैया 2' को  भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
 
कार्तिक आर्यन की अन्य अपकमिंग फिल्म की बात करें तो , 'धमाका' फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। फिल्म को डायरेक्ट राम माधवानी कर रहे हैं। फिल्म को प्रोड्यूस रौनी स्क्रूवाला कर रहे हैं। कार्तिक इस फिल्म में एक ऐसे पत्रकार की भूमिका निभाएंगे जो मुंबई में हुए आतंकी हमले का लाइव ब्रॉडकास्ट कवर करता है। हाल ही में कार्तिक के किरदार को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। इस फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम 'अर्जुन पाठक' हैं। कार्तिक आर्यन आखिरी बार डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में सारा अली खान के साथ दिखाई दिए थे।

 



लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.