ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कंगना रनौत ने अपनी फिल्म रिलीज़ से पहले चेन्नई में जयललिता मेमोरियल पर दी थलाइवी को श्रद्धांजलि

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 4, 2021

मुंबईसितंबर 04 (न्यूज़ हेल्पलाइन)  कंगना रनौत जल्दी ही अपनी फिल्म थलाइवी में जयललिता के रोल में नजर आने वाली है। उनकी फिल्म 10 सितम्बर को सिनेमा घरो में रिलीज़ होने जा रही है और अपनी फिल्म के रिलीज़ से पहले कंगना पहुंची चेन्नई में मरीना बीच पर स्थित जयललिता मेमोरियल पर थलाइवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए। 

कंगना ने यह बात अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "पुरात्ची थलाइवी अम्मा डॉक्टर जयललिता मेमोरियल जाने के लिए तैयार #थलाइवी " फोटो में कंगना नारंगी और लाल रंग की साड़ी में नजर आयी और वह इस अवतार में बेहद खूबसूरत  नजर आ रही है। 

फिल्म थलाइवी एक बायोग्राफिकल फिल्म है जो जयललिता की जिंदगी पर आधारित हैं। इसको ऐ एल विजय ने डायरेक्ट किया है और विष्णु वर्धन इंदूरि और शैलेश सिंह ने प्रोड्यूस । फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में नजर आने वाली है। इसमें अरविन्द स्वामी और प्रकाश राज भी नजर आएंगे। 

फिल्म के रिलीज़ को बार बार कोरोना के चलते पोस्टपोन किया जा रहा था लेकिन अब फाइनली 10 सितम्बर को फिल्म सिनेमा घरो में रिलीज़ होने जा रही है। लेकिन भारत के टॉप मल्टीप्लेक्स चैन पीवीआर सिनेमाज और आइनॉक्स ने फिल्म के हिंदी वर्शन  को स्क्रीन करने से इंकार कर दिया है। उनके हिसाब से फिल्म नेटफ्लिक्स पर बहुत जल्दी ही रिलीज हो जाएगी। वे चाहते है फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज के चार हफ्ते बाद फिल्म डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज हो जबकि अभी फिल्म का हिंदी वर्शन अपनी रिलीज़ से दो हफ्तों के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। 

ऐसा होने के बाद, कंगना ने मल्टीप्लेक्स से गुजारिश की है कि वे उनकी फिल्म को न रोके। उन्होंने अपने नोट में लिखा , थिएटर वाले उनकी फिल्म को लेकर गैंग बना रहे है। 

वर्कफ्रंट पर, थलाइवी के बाद, कंगना फिल्म 'धाकड़' 'तेजस' और इमरजेंसी' में नजर आएंगी . 

 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.