ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

जूही परमार ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से रिस्पोन्सिबल पेरेंटिंग की बात की

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 24, 2021

June 24, 2021

 

आज कल सोशल मीडिया का ज़माना है। हमारा दिन शुरू और ख़त्म सोशल मीडिया की ऍप्लिकेशन्स को स्क्रोल करते हुए ही निकलता है। हम सभी आज कल नए नए गानों पर रील बनाकर पोस्ट करते है। लेकिन क्या कभी हम लोगों ने इन गानों के शब्दों पर ध्यान दिया है ?

 

हमारे बच्चे आज कल पूरे दिन सोशल मीडिया पर चिपके रहते है। ऐसे में छोटे बच्चो के माता पिता का ध्यान आकर्षित करते हुए जूही परमार ने सोशल मीडिया पर एक काफी स्ट्रांग पोस्ट लिखा है। 

 

जूही ने आज कल सबसे चर्चित गाना 'टच इटजिसे बस्टा राइम्स ने गाया है और जिसपर आये दिन नए रील बन रही है , उसके शब्दों को लिखते हुए एक पोस्ट लिखा, "मैंने बहुत सोच समझ कर और काफी वक़्त लेते हुए आज यह पोस्ट लिखा। मैं भी सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड पर नए गानों को इस्तेमाल करने  का हिस्सा थी। और मैं जानती हूँ मैंने कुछ गलतियां भी की है। लेकिन !! फिर मैंने सोचा इन गानों के शब्द क्या है और जब मैंने उनको पढ़ा मैं शॉक्ड रह गयी। उसके बाद मैंने कुछ और गानों पर ध्यान दिया और मैंने देखा आज कल माता पिता इन गानों को अपने और अपने बच्चो की वीडियो बनाते हुए इस्तेमाल कर रहे है। मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि हम यह बात पर ध्यान कैसे नहीं दे पाए। मैं एक पैरेंट के रूप में ध्यान देती हूँ की मेरी बेटी क्या देख रही है और क्या पढ़ रही है , इसके साथ साथ वह क्या सुन रही है। इसलिए मैं आप सबसे दरख्वास्त करुँगी की आप सभी ध्यान दे और समय समय पर चेक करते रहे। मैं अपनी रेस्पोंसिबल पेरेंटिंग सीरीज में ऐसी चीजे स्पॉट करके बताती रहूंगी और बाकी आप लोगों की मर्जी। “

 

जैसे ही जूही ने यह पोस्ट शेयर की , उनके फैंस और दोस्त जो  खुद माता पिता हैवे सभी गाने के लिरिक्स पढ़कर शॉक्ड हो गए। जूही ने अपने पोस्ट के माध्यम से सभी बच्चो के माँ बाप के लिए अलार्म बजाया  है की सोशल मीडिया पर उनका बच्चा जो देख रहा है या सुन रहा है या पढ़ रहा है , उसका ध्यान उन्हें रखना होगा। 

 

वर्कफ़्रंट परजूही फिलहाल ज़ी टीवी के शो ;हमारी वाली गुड न्यूज़में नजर  रही है। अभी हाल ही में वह दो महीने के आउटडोर शूट के बाद जब घर वापिस आयी तोह उनके और उनकी बेटी के मिलने की एक प्यारी वीडियो उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

 



लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.