ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जैस्मिन भसीन ने अली गोनी संग शेयर की डिनर डेट की तस्वीर, फैंस बोले वॉव

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 6, 2021

इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर तरफ प्यार का खुमार छाया हुआ नजर आ रहा है। कहीं कोई शादी के बंधन में बंध रहा है तो कोई अपने रिलेशनशिप का एलान कर रहा हैं। उसी में से एक कपल है अली गोनी और जैस्मिन भसीन। दोनों ने बिगबॉस सीजन 14 में अपने प्यार का इजहार किया और अब प्यार का जादू दोनों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 
 
जैस्मिन और अली अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सूर्खियां बटोर रहे हैं, दोनों कई बार एकसाथ कईं जगहों पर स्पॉट किए जा रहें हैं तो कई बार क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी नजर आ चुके हैं। बिगबॉस हाउस से बाहर आने के बाद अली और जैस्मिन की लव केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।
 
जैस्मिन ने एकबार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तहलका मचा दिया है कि उनके फैंस उस पोस्ट पर कमेंट किए बिना रह नहीं पा रहे हैं। दरअसल उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड अली के साथ एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, और साथ ही कैप्शन में लिखा, "जब हम डिनर डेट के लिए बाहर जा सकते थे। #throwback #jasly #youaskedforit" 
 
तस्वीर की बात करें तो इसमें जैस्मिन और अली कैंडल लाइट डिनर करते हुए नजर आ रहें हैं। दोनों कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहें हैं। इस रोमांटिक फोटो की फैंस जमकर तारीफ कर रहें हैं। लगता है इस थ्रोबैक तस्वीर को शेयर कर जैस्मिन, अली के साथ अपने डिनर डेट के दिनों को काफी मिस कर रहीं हैं। 
 
बता दे अली गोनी और जैस्मिन भसीन की दोस्ती रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सेट पर शुरू हुई थी। उस शो पर ही दोनों इतने अच्छे दोस्त बन गएं थे की लोगों के बीच दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें काफी तेज हो गई। लेकिन पूछने पर भी लंबे वक्त तक दोनों एक-दूसरे को अपना बेस्ट फ्रेंड ही बताते थे। 
 
इसके बाद दोनों एकसाथ रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में नजर आए थे। और वहां पर दोनों ने एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अली गोनी और जैस्मिन हालिया रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो 'तू भी सताया जाएगा' में नजर आ रहे हैं। 'तू भी सताया जाएगा' सॉन्ग को विशाल मिश्रा ने गाया है, और गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। 
 
 
 
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.