ताजा खबर
क्रैश होने के बाद नहीं मिल रहा ईरानी प्रेसिडेंट का हेलीकाॅप्टर, तलाश में जुटी 40 टीमें   ||    फिलीपींस की मेयर पर लगा चीन की जासूस होने का आरोप, कुंडली निकालने में जुटी जांच एजेंसियां   ||    Iran President Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश में इब्राहिम रईसी की मौत होने की आशंका   ||    हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत, विदेश मंत्री भी नहीं रहे   ||    क्या ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश में मोसाद का हाथ?   ||    पर्सनल लोन होने के बाद भी और पैसा चाहिए? बैलेंस ट्रांसफर करेगा मदद, जानें- क्या हैं इसके फायदे और नु...   ||    Petrol Diesel Price Today: सोमवार को कितने रुपये लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल? जानें ईंधन के रेट   ||    नहीं बिकेगा हल्दीराम ब्रांड! प्रमोटर्स बोले- ऑफर से खुश नहीं हैं हम   ||    IPL 2024: पहले किया क्वालीफाई… अब बारिश ने दिया RCB को बड़ा तोहफा, आसान हुई आगे की राह   ||    IPL 2024: RR ने कैसे तय किया अर्श से फर्श तक का सफर, आखिरी 5 मैचों से जारी है जीत की तलाश   ||   

'मैं अली अब्बास ज़फर को क्रेडिट देना चाहूंगा जिन्होंने मुझे तांडव में एक नेगेटिव किरदार दिया', सुनील ग्रोवर

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 24, 2021

June 24, 2021

 

सुनील ग्रोवर हमारी इंडस्ट्री के सबसे वर्सटाइल एक्टर में गिने जाते है। हम सब उनकी कॉमिक टाइमिंग के फैंस तो है ही और अब वह अपने हर नए प्रोजेक्ट के साथ कुछ नया एक्सप्लोर कर रहे है जिसे ऑडियंस खूब पसंद कर रही है। उनका लेटेस्ट शो 'सनफ्लॉवरऑडियंस और क्रिटिक दोनों को बहुत पसंद  रहा है। सुनील ने की बात न्यूज़ हेल्पलाइन से सनफ्लॉवर के लिए मिल रहे इतने प्यार को लेकर और बहुत कुछ। 

 

सनफ्लॉवर के लिए सबको धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा, "मैं सभी लोगों का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने सनफ्लॉवर को इतना प्यार दिया। ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत ख़ुशी होती है जिसे लोग पसंद करे। मैंने शूट करते हुए काफी एन्जॉय किया था। विकास बहल ने काफी ख़ूबसूरती से शो को लिखा है। शूट करते हुए ही मुझे अच्छी वाइब  रही थी। मुझे ख़ुशी है लोग इसे पसंद कर रहे है। “

 

शो को क्रिटिक से भी काफी प्यार मिलाइसपर उन्होंने कहा, "मैं सभी क्रिटिक को  धन्यवाद दूंगा जिन्होंने शो को लेकर इतना अच्छा लिखा। आमतौर पर ये लोग जल्दी से इम्प्रेस नहीं होते। इस शो का नैरेटिव काफी अलग था। एक मर्डर मिस्ट्री में जो चीज अंत में रिवील होती है ,इस शो में वह पहले ही रिवील कर दी जाती है। इस वजह से ऑडियंस के लिए कुछ नया था देखने के लिए। “

 

सुनील अब हर प्रोजेक्ट के साथ कुछ नया एक्सप्लोर कर रहे है। इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह सब मेकर्स के हाथ में होता है कि वह आपको क्या रोल ऑफर करते है। लोगों ने मुझे कॉमिक किरदारों में बहुत पसंद किया। मैं अली अब्बास ज़फर को इसका क्रेडिट देना चाहूंगा जिन्होंने मुझे एक नेगेटिव किरदार दिया। मैं ऑडियंस का शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने मुझे उस रोल में भी पसंद किया। 

 

उन्होंने आगे कहा, "सनफ्लॉवर में मुझे एक इनोसेंट रोल निभाना था। मैं बहुत लकी फील करता हूँ की मुझे ऐसे रोल्स मिल रहे है। लेकिन इसका क्रेडिट हर उस इंसान को जाता है जो एक प्रोजेक्ट बनाने में मेहनत करता है। मेरा काम स्क्रीन पर दिख जाता है लेकिन ऐसे बहुत से लोग होते है जो परदे के पीछे रहकर काम करते है और एक प्रोजेक्ट को कामयाब बनाते है। यह एक टीम एफर्ट होता है। “

 

जब उनसे पूछा गया कि क्या सनफ्लॉवर का दूसरा सीजन भी आएगाइसपर उन्होंने कहा, "जरूर आना चाहिए। अगर सनफ्लॉवर के दूसरे सीजन को लेकर मुझे कोई खबर मिलीमैं आप लोगों को जरूर बताऊंगा. "

 



लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.