बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी सिरीज के दौर में अब कई सिरीज में नजर आ रही है। हाल ही में हुमा नेटफ्लिक्स की वेब सिरीज 'लैला' में नजर आई थी वहीं हुमा की भूमिका को भी खूब पसंद किया गया था। इसी के साथ-साथ हुमा अब अपनी अपकमिंग सिरीज के लिए तैयार हैं जिसमें वह मुख्यमंत्री बनती दिखेगी। सिरीज की कहानी साधारण है पर सिरीज में उसे बड़े ही गंभीर और व्यंग के रूप में दिखाय जा रहा है। भारत की पॉलिटिक्स में कई बार इस तरह से एक अनपढ़ पत्नी का अपने नेता पति के लिए मुख्यमंत्री बनते देखा है।
और इसी भारत की पॉलिटिक्स को बढ़े ही बारीक नजरिया के साथ दिखाया जा रहा है। जंहा हुमा बिहार के मुख्यमंत्री की पत्नी का किरदार निभा रही हैं जो अपनी गद्दी बचाने के लिए मुख्यमंत्री के पद पर अपनी अनपढ़ पत्नी को सत्ता में उत्तराधिकारी बनाता है। वहीं पत्नी अनपढ़ जरूर है पर लोगों की भावनाओं को समझना वह अच्छी तरह से जानती है। और अब सिरीज़ की कहानी में यही सवाल उठता है कि क्या अपने पति के इस फैसले का साथ देकर वह मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठेगी।
हुमा की इस अपकमिंग सिरीज का नाम हैं 'महारानी' जो सोनी लिव पर रिलीज की जाएगी। सिरीज के टीजर विडियो को रिलीज किया जा चुका है। टीजर की बात करें तो, हुमा यानी की रानी भारती खाना बनाते हुए रेडियो पर खबरों को भी सुन रही है जंहा उसे पता चलता है कि उसके पति को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है ऐसे में वह खुश होती है कि अब उसे इस पॉलिटिक्स की जिंदगी से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। पर इसी बीच पता चलता है कि रानी भारती के मुख्यमंत्री पति का कुछ और ही इरादा है। वह अपनी पत्नी को ही मुख्यमंत्री के पद के लिए घोषित करता है।
इस सिरीज में कहानी के साथ-साथ किरदारों की पर्फोर्मेंस भी दमदार नजर आ रही है। डिंपल खरबंदा और नरेन कुमार द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है। करण शर्मा इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। हुमा कुरैशी के अलावा, कलाकारों में सोहम शाह, अमित सियाल, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति और इनाम उल हक शामिल हैं। अभी तक रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं रिलीज डेट के साथ-साथ ट्रेलर को भी रिलीज किया जाना हैं।