ताजा खबर
क्रैश होने के बाद नहीं मिल रहा ईरानी प्रेसिडेंट का हेलीकाॅप्टर, तलाश में जुटी 40 टीमें   ||    फिलीपींस की मेयर पर लगा चीन की जासूस होने का आरोप, कुंडली निकालने में जुटी जांच एजेंसियां   ||    Iran President Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश में इब्राहिम रईसी की मौत होने की आशंका   ||    हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत, विदेश मंत्री भी नहीं रहे   ||    क्या ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश में मोसाद का हाथ?   ||    पर्सनल लोन होने के बाद भी और पैसा चाहिए? बैलेंस ट्रांसफर करेगा मदद, जानें- क्या हैं इसके फायदे और नु...   ||    Petrol Diesel Price Today: सोमवार को कितने रुपये लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल? जानें ईंधन के रेट   ||    नहीं बिकेगा हल्दीराम ब्रांड! प्रमोटर्स बोले- ऑफर से खुश नहीं हैं हम   ||    IPL 2024: पहले किया क्वालीफाई… अब बारिश ने दिया RCB को बड़ा तोहफा, आसान हुई आगे की राह   ||    IPL 2024: RR ने कैसे तय किया अर्श से फर्श तक का सफर, आखिरी 5 मैचों से जारी है जीत की तलाश   ||   

हिना खान और शहीर शेख के गाने 'बारीश बन जाना' को मिले 100 मिलीयन व्यू।

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 24, 2021

टेलीविजन एक्टर्स इस साल कई सारे म्यूजिक विडियो में नजर आए वहीं हिना खान के कई म्यूजिक विडियो भी रिलीज होते दिखे। हिना हाल ही में एक म्यूजिक विडियो में नजर आई थी। और अब हिना एक्टर शहीर शेख के साथ एक नए म्यूजिक विडियो में दिखाई दी थी। दोनों हाल ही में इस म्यूजिक विडियो के कई बिहाइंड द सीन्स विडियो को‌ शेयर करते भी दिखाई दिए थे। वहीं दोनों की केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।
 
दोनों वायआरएफ ओरिजनल्स के म्यूजिक विडियो में नजर आए। जिसकी तस्वीरों और विडियो लिंक को दोनों शेयर करते दिखाई  दिए है।  3 जून को 'बारीश बन जाना' म्यूजिक विडियो को रिलीज किया गया था। जिसमे दोनों के बीच की लव केमिस्ट्री को दिखाया गया। और अब इस विडियो को यूट्यूब पर 100 मिलीयन से भी अधिक व्यू मिलते नजर आ रहे हैं। वहीं रिलीज किए गए विडियो की बात करे तो, इसमें हीना और शहीर के बीच लव सिक्वेंस के साथ ही गाने के म्यूजिक की झलक दिखाई गई। वहीं गाने के म्यूजिक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ट्विटर पर गाना हैशटैग के साथ खूब शेयर भी किया जा रहा है।
 
हिना और शहीर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए भी अपनी खुशी जाहिर की और लोगों का धन्यवाद किया।
 
बता दें कि इस गाने को पायल देव और स्टेबीन बेन ने गाया हैं। गाने को कुणाल वर्मा ने लिखा और विडियो को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया‌। इस गाने को पायल ही कम्पोस करती दिखी। 'बारिश बन जाना' इस म्यूजिक विडियो को 3 जून के दिन वायआरएफ ओरिजनल्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। वहीं फैंस और दर्शक भी इस विडियो का इंतजार करने के बाद खूब एक्साइटेड नजर आए।
 
हिना हाल ही में पत्थर वरगी म्यूजिक विडियो में नजर आई थी। साथ ही हिना कलर्स के कई रिएलिटी शो और सिरीयल का हिस्सा बनती दिख रही है। वहीं शहीर शेख हाल ही में स्टार प्लस के सिरीयल में नजर आते दिखे थे। और अब जल्द ही शहीर सोनी टेलीविजन चैनल के सिरीयल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के नए सीजन के लिए तैयार हैं। फिलहाल दर्शकों को हीना और शहीर की केमिस्ट्री को म्यूजिक में खूब पसंद आ रही है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.