ताजा खबर
क्रैश होने के बाद नहीं मिल रहा ईरानी प्रेसिडेंट का हेलीकाॅप्टर, तलाश में जुटी 40 टीमें   ||    फिलीपींस की मेयर पर लगा चीन की जासूस होने का आरोप, कुंडली निकालने में जुटी जांच एजेंसियां   ||    Iran President Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश में इब्राहिम रईसी की मौत होने की आशंका   ||    हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत, विदेश मंत्री भी नहीं रहे   ||    क्या ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश में मोसाद का हाथ?   ||    पर्सनल लोन होने के बाद भी और पैसा चाहिए? बैलेंस ट्रांसफर करेगा मदद, जानें- क्या हैं इसके फायदे और नु...   ||    Petrol Diesel Price Today: सोमवार को कितने रुपये लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल? जानें ईंधन के रेट   ||    नहीं बिकेगा हल्दीराम ब्रांड! प्रमोटर्स बोले- ऑफर से खुश नहीं हैं हम   ||    IPL 2024: पहले किया क्वालीफाई… अब बारिश ने दिया RCB को बड़ा तोहफा, आसान हुई आगे की राह   ||    IPL 2024: RR ने कैसे तय किया अर्श से फर्श तक का सफर, आखिरी 5 मैचों से जारी है जीत की तलाश   ||   

हैप्पी '37th बर्थडे इन सिनेमा' अनुपम खेर

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 25, 2021

May 25, 2021  

कल अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी जिसमे उन्होंने अपनी पहली फिल्म सारांश के ओपनिंग टाइटल शेयर किये थे और बताया था की कैसे आज भी उस ओपनिंग टाइटल में अपना नाम देखकर वह भावुक हो जाते है। आज फिल्म सारांश को रिलीज़ हुए 37 साल पूरे हो गए है और इसके साथ साथ अनुपम खेर को इंडस्ट्री  में 37 साल। 

 

25 मई 1984 को इंडियन सिनेमा को उसका सबसे वर्सटाइल एक्टर मिला था। आज जब अनुपम खेर सिनेमा में अपना 37 वा जन्मदिन बना रहे हैउन्होंने अपने फैंस के साथ एक ख़ास वीडियो शेयर की और एक प्यार भरा नोट भी लिखा, "जब मैंने यह वीडियो बनानी शुरू की थी मुझे नहीं पता था की क्या बनेगा। मैंने बस बोलना शुरू किया। और देखिये फिर क्या हुआ ?मेरी पहली फिल्म सारांश आज अपने रिलीज़ की 37 साल पूरे कर रही है। किसी एक्टर के लिए यह एक बेस्ट डेब्यू था। मैं 28 साल का था और फिल्म में 65 साल के एक टीचर बी वी प्रधान का रोल निभा रहा था। फिल्म के कुछ सीन आज भी मेरी ज़िन्दगी का हिस्सा है। मुझे नहीं पता था इस फिल्म के बाद मेरी किस्मत में क्या लिखा है। मैं बस अपना सब कुछ इस फिल्म को देना चाहता था। अगर आज मैं इंडस्ट्री में अब तक हूँ वह सिर्फ इसलिए क्यूंकि सारांश मेरी पहली फिल्म थी। भट्ट साब को धन्यवाद जिन्हे मुझपर विश्वास था  राजश्री फ़िल्म्स को धन्यवाद। सबसे ज्यादा धन्यवाद मेरी ऑडियंस का जिन्होंने मुझमे विश्वास दिखाया। प्रार्थना और दुआएं हमेशा। “

 

इस वीडियो के माध्यम से अनुपम खेर ने अपने सभी चाहने वालो को धन्यवाद दिया है जिन्होंने पिछले 37 साल में उन्हें एक एक्टर के रूप में अपनाया है।  इसके साथ उन्होंने इस वीडियो में फिल्म से वह सीन भी सबको फिर से करके दिखाया जिसमे वह अपने बेटे की अस्थियां लेने कस्टम ऑफिस जाते है। अनुपम खेर के हिसाब से यही वह सीन है जिसने उन्हें आज तक इस इंडस्ट्री में रखा है। इसी सीन की वजह से ऑडियंस ने उन्हें अपनाया था। 

 

इन 37 सालो में उन्होंने कई उन्दा पर्फॉर्मन्सेस दी है और काफी अवार्ड जीते है। उन्हें 2 बार नेशनल अवार्ड और 8 बार फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा जा चुका  है। इसके साथ साथ उन्हें भारत सरकार ने पदम श्री और पदम भूषण से नवाजा है। 

 

वर्कफ़्रंट परवह जल्द ही फिल्म 'हैप्पी बर्थडेमें नजर आएंगे जिसके लिए उन्हें हाल ही में NYCIFF में बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला। इसके साथ वह विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ' कश्मीर फाइल्समें नजर आएंगे। यह फिल्म कश्मीरी पंडितो की कहानी बताएगी की कैसे 1990 में उन्हें कश्मीर से निकाला गया था। वह  ' लास्ट शोऔर 'मुंगीलाल रॉक्समें भी नजर आएंगे। 

 

हम उन्हें इस बड़ी उपलब्धि के लिए ढेरो बधाई देते है और प्रार्थना करते है वह ऐसे ही ऑडियंस को एंटरटेन करते रहे।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.