ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सोनू सूद की नई फिल्म "फतेह" के फर्स्ट लुक पोस्टर पर फैंस चढ़ा रहे दूध, अभिनेता ने जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की

Photo Source :

Posted On:Friday, December 24, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 24 दिसंबर 2021   लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद ने बीते गुरुवार को अपनी नई फिल्म "फतेह" की अनाउंसमेंट की थी। फिल्म की अनाउंसमेंट करने के साथ ही अभिनेता ने अपना फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील किया था, जिसे फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। 
 
सोनू की यह अपकमिंग फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। मालूम हो कि पिछले दो सालों से अपने नेक काम के चलते सोनू अधिकतर ही सुर्खियों में रहते हैं। वहीं उनके फैंस तो उन्हें एक भगवान की तरह पूजते है। 
 
"फतेह" का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आने के बाद सोनू के फैंस की उत्सुकता देखते बन रहीं हैं। सभी जहां कमेंट्स कर इस फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं, वहीं कुछ फैंस तो सोनू के फर्स्ट लुक पोस्टर की पूजा भी कर रहे हैं। 
 
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि सोनू के कुछ फैंस फिल्म फतेह से सामने आएं उनके फर्स्ट लुक पोस्टर की आरती करते हैं और फिर पोस्टर पर दूध चढ़ाते हुए नजर आ रहें हैं। इस वीडियो को सोनू ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, "आप सभी का प्यार देखकर मैं बहुत खुश हूं, यकीनन जीवन में कुछ अच्छा काम किया है। लेकिन आप सभी से एक छोटी सी रिक्वेस्ट है,  दूध जरुरतमंद लोगों को दीजिये। #फतेह।"
 
फिलहाल इस फिल्म की बात करें तो इसका डायरेक्शन अभिनंदन गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म को सोनाली सूद, जी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहीं हैं। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.