बॉलीवुड डायरेक्टर और राइटर अश्विनी अय्यर तिवारी अपनी फिल्मों के जरिए ऐसी कई कहानियों को प्रेसेंट कर चुकी हैं, जो समाज में बदलाव लाने का काम करती है। अश्विनी की अधिकतर फिल्में महिलाओं को प्रोत्साहित करती है। हाल ही में 'पंगा' फिल्म के जरिए अश्विनी ने महिलाओं की जिंदगी में खेल के महत्व और उनके बीच के अंतर को कम करने की कहानी को पेश किया था। वही अब अश्विनी अपनी पहली किताब को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं।
अश्विनी बतौर आॅथर अपने काम को पेश करने के लिए तैयार हैं। जिसकी झलक अश्विनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। अश्विनी ने अपने बुक के टाइटल 'मैपिंग लव' को शेयर किया साथ ही कई पन्नों के साथ इसकी झलक दिखाई। अश्विनी की इस नोवेल को आज लॉन्च किया जाएगा वहीं 1 अगस्त से नोवेल को प्री-आॅर्डर किया जा सकेगा। अश्विनी इस नोवेल के जरिए ऑथर के तौर पर अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं।
इस नोवेल को 'रूपा पब्लिकेशन' हाउस द्वारा पब्लिश किया जाएगा। इस नोवेल के पब्लिश होने की खुशी जाहिर करते हुए अश्विनी ने पब्लिकेशन हाउस का धन्यवाद किया और कैप्शन में लिखा,' मैंपिग लव ..मेरी डेब्यू नोवेल 1 जुलाई को होगी लॉन्च.. शुक्रिया रूपा पब्लिकेशन..'।
ऐसे में एक्ट्रेंस कंगन रनौत ने अपनी डायरेक्टर को इस किताब के लिए बधाईयां दी। किताब के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर कंगना ने लिखा,' आज घर से निकलते वक्त ही, मेरी खास दोस्त और डायरेक्टर अश्विनी अय्यर की यह किताब मिली...इस किताब को पढ़ने के लिए बहुत उत्सुक हूं...आज अश्विनी इस किताब को लॉन्च करेंगी आप सभी 1 अगस्त से इस किताब को प्री-आॅर्डर कर सकेंगे... अश्विनी बहुत-बहुत बधाई!!'