ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने नए फ्लेट पर दिखाई दिए

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 27, 2024

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने प्रोडक्शन में भी कदम रखा है। आलिया आगामी वेब सीरीज 'पोचर' से कार्यकारी निर्माता के तौर पर जुड़ी हैं। वहीं, निजी जिंदगी की बात करें को आलिया बांद्रा में अपने घर को लेकर भी खूब सुर्खियों में चल रही हैं। हाल ही में, आलिया भट्ट, और रणबीर कपूर को मुंबई के बांद्रा में उनके बन रहे नए घर पर देखा गया है।
 
हाल ही में, सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने पति रणबीर कपूर के साथ अपने नए घर का दौरा करने के लिए पहुंची हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने बांद्रा में 15 मंजिला टावर में से पांच मंजिल कपूर परिवार के लिए बुक कर रखा है। एक करीबी सूत्र ने पहले ने बताया,“घर को पूरा होने में छह साल लगेंगे। हालांकि, पहले के पांच अपार्टमेंट को जल्दी बनाया जाएगा।" टावर की पहली और दूसरी मंजिल के अपार्टमेंट लगभग तैयार हैं और माना जा रहा है जल्द ही कपल यहां शिफ्ट भी करने वाला है।
 
आलिया भट्ट को लेकर खबर आ रही हैं कि उन्होंने बांद्रा वेस्ट में अपना यह नया घर खरीदा है। इस घर की कीमत 37 करोड़ रुपये है। खबरों के मुताबिक आलिया भट्ट की कंपनी द्वारा खरीदा गया अपार्टमेंट 2 हजार 497 वर्ग फुट में फैला हुआ है। उनका यह नया अपार्टमेंट एरियल व्यू को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड में स्थित है।
 
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री  'जिगरा' में नजर आएंगी। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। इस फिल्म में पहली बार आलिया, रणबीर और विक्की की तिकड़ी दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगी। फैंस फिल्म की घोषणा के बाद से ही नई कहानी को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.