एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला अपनी दुसरी बॉलीवुड फिल्म के लिए तैयार हैं। पिछले साल ही अलाया अपनी डेब्यू बॉलीवुड फिल्म 'जवानी-जानेमन' में नजर आई थी। अलाया फिल्म में सैफ अली खान और तब्बू के साथ मुख्य भूमिका निभाती दिखी थी। अलाया की पर्फोर्मेंस को खूब सराहा गया था। वहीं अब अलाया की दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू की जा रही हैं। अलाया की दूसरी फिल्म एक थ्रिलर बेस्ड फिल्म होगी जो की तमिल-तेलुगु फिल्म की रिमेक होगी।
आज इस थ्रिलर फिल्म की अनाउंसमेंट की गई। तमिल-तेलुगु फिल्म 'यू टर्न' को ही हिंदी में बनाया जा रहा है। फिल्म का नाम 'यू टर्न' ही रखा गया है। इस फिल्म की खास बात यह है कि, फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर प्रोड्यूस कर ही है। आरिफ खान फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग कल से शुरू की जानी हैं।
फिल्म के लिए अलाया एक्साइटेड दिखी। आज फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए एक विडियो को शेयर किया गया। इस अनाउंसमेंट विडियो में फिल्म की लीड एक्ट्रेस अलाया और प्रोड्यूसर एंव डायरेक्टर की जानकारी दी गई। हालांकि अन्य स्टार कास्ट के बारे में कुछ नहीं बताया गया। देखना होगा इस फिल्म में और कौन-कौन से कलाकार जुड़ते नजर आएंगे।
बता दें कि, ओरिजनल फिल्म 'यू टर्न' साल 2018 में रिलीज हुई थी। जिसमे समान्था अक्किनेनी मुख्य भूमिका निभाती नजर आई थी। फिल्म में थ्रिलर कहानी के साथ इमोशनल जर्नी को दिखाया गया। साथ ही एक सोशल मैसेज के साथ फिल्म का अंत किया गया। इस फिल्म में समान्था के अलावा भूमिका चावला, आधी और राहुल रविन्द्र जैसे साउथ के कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। देखना होगा हिंदी रिमेक फिल्म को कितन पसंद किया जाएगा।