ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म तड़प’ सिनेमा हॉल्स में रिलीज़ होगी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 24, 2021

मुंबई, अगस्त 24 (न्यूज़ हेल्पलाइन)
 
बॉलीवुड के माने जाने अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वे अपना डेब्यू साउथ की RX100 की रीमेक 'तड़प' से करेंगे।  ये फिल्म एक्शन और रोमांच से भरपूर लव स्टोरी है जिसका निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है. 
 
RX100 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी और ऐसे में माना जा रहा है कि इस फिल्म को पब्लिक के जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल सकता है. मूल फिल्म में कार्तिक और पायल राजपूत की जोड़ी थी और 'तड़प' में अहान और तारा सुतारिया भी लीड रोल में दिखाई देंगे।
 
वैसे तो इस फिल्म को को 24 सितंबर को रिलीज करना था परंतु कोरोना के चलते अब इसको 3 दिसंबर 2021 को रिलीज किया जाएगा। कोरोना के चलते काफी बड़ी फिल्में रिलीज नहीं हो पाई और उनको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मजबूरन रिलीज किया गया। परंतु अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' रिलीज होने के बाद अब कई फिल्म मेकर्स अपनी फिल्म थिएटर में रिलीज करना चाह रहे हैं। कंगना ने भी कल अपनी फिल्म थलाइवी को थिएटर में रिलीज करने की डेट अनाउंस कर दी है।
 
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म तड़प को साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभी हाल ही में अक्षय कुमार ने तड़प फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया था जिसमें अहान बाइक पर लेटे सिगरेट फूंकते हुए नजर आ रहे थे जिसमें वे काफी जबरदस्त लग रहे थे। अहान ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है उन्होंने एक्शन के लिए मार्शियल आर्ट्स की कड़ी ट्रेनिंग ली है। अब देखना होगा कि क्या पिता सुनील की तरह उनका ये रफ ऐंड टफ अंदाज दर्शकों को लुभा पाता है कि नहीं।
 
बता दे कि ये फिल्म 3 दिसंबर 2021 को डायरेक्ट सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.