ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोविड-19 की नकली दवा बनाने वालों पर भड़की अभिनेत्री मौनी रॉय

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 4, 2021

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग कोविड-19  की नकली दवा  बनाकर उसे बेचने की तैयारी मे हैं। इस वायरल वीडियो पर अब मौनी रॉय ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। मौनी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-'“घृणित ! इस चीज को देखकर मैं अंदर से हिल गई हूं, इसकी निंदा करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। यह सबसे शर्मनाक काम है। वह आगे लिखती हैं कि हां हम मानते हैं कि इस महामारी की दूसरी लहर बहुत भयावह है, इसको रोकने के लिए कोई सार्थक उपाय नहीं किये गए , लेकिन इसकी जांच की जाएगी। यह जानबूझकर किया गया काम है। अनगिनत कमजोर लोगों पर पहले से साजिश की गई बुराई है। जीवन रक्षक दवा के बजाय, ये नमक और ग्लूकोज मिला कर इस फेक मेडिसिन की एक पीस को 5000 रु में बेच रहे हैं।' इसके साथ ही मौनी ने अपील की है कि इस घृणित कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए उन्होंने फैंस से भी एकजुट होकर लोगों की मदद की अपील की है।'
 
 
मौनी के इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की भी हस्तियां जमकर प्रतिक्रिया दे रही हैं। गौरतलब है पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर  एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर ये कयास लगाए जा रहा है कि कुछ लोग कोरोना वायरस की फर्जी दवाइयां बनाकर उसे बेच रहे हैं। हालांकि इस  वीडियो और और इन तस्वीरों की क्या सच्चाई है यह अभी तक न साफ हुआ है और न ही इस वीडियो के सही होने की पुष्टि हुई है।
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.