ताजा खबर
Charles Osborne को जानते हैं? लगातार 68 साल तक आती रहीं हिचकियां, गिनीज बुक में दर्ज है नाम   ||    ब्रिटेन की Defence Ministry पर हुआ बड़ा Cyber Attack, पूर्व मंत्री ने चीन पर लगाया आरोप   ||    कसीनो से लेकर यूनिवर्सिटी तक… Donald Trump के 5 बिजनेस आइडिया जो बुरी तरह हुए फ्लॉप   ||    शेर या हाथी नहीं…Unicorn है स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु, हजारों साल पुराना है कनेक्शन   ||    दुनिया के 5 सबसे महंगे देश, जहां रहने-खाने और घूमने पर लगता है भारी-भरकम टैक्स   ||    वॉशरूम से निकली तो कपड़े उतारे खड़े थे ट्रंप, ब‍िना कंडोम बनाए संबंध; पोर्न स्‍टार ने खोले राज!   ||    Petrol Diesel Price Today: घट गई कीमत? जानें पेट्रोल-डीजल के नए रेट   ||    सावधान! क्या आपका भी है PNB में अकाउंट? तो हो सकता है खाता बंद, जानें क्यों?   ||    आज तीनों IPO की दमदार लिस्टिंग; सभी ने दिया 90 फीसदी रिटर्न, निवेशकों की आ गई मौज   ||    IPL 2024: संजू सैमसन को BCCI ने दी सजा, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी   ||   

दुर्गा पूजा के पंडाल में पहुंचीं अभिनेत्री मौली गांगुली और निवेदिता भट्टाचार्य, नवरात्रि पर दोनो ने रखे अपने विचार।

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 14, 2021

देशभर में मां दुर्गा का त्योहार नवरात्रि धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस त्योहार को बॉलीवुड भी काफी धूमधाम से मनाता है और इस पर्व पर बॉलीवुड की अभिनेत्रिया भी  ट्रेडिशनल वस्त्र में नजर आती हैं।
 
ऐसे में टीवी इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां मौली गांगुली और निवेदिता भट्टाचार्य भी इस पवित्र त्योहार को सेलीब्रेट करते हुए नजर आई। दोनो ही अभिनेत्रिया नॉर्थ बॉम्बे में दुर्गा पूजा के पंडाल में नवरात्रि के नौवें दिन यानि कि महानवमी  को सेलीब्रेट करते हुए नजर आई।
 
इस दौरान मौली ने गहरे लाल रंग की प्लेन साड़ी पहनी हुई थी जिसमे वे काफी खूबसूरत लग रही थी। वही दूसरी ओर निवेदिता ने भी वॉयलेट ब्लू रंग की प्रिंटेड साड़ी हुई पहनी हुई थी। दोनो ही अभिनेत्रिया ट्रेडिशनल लुक में काफी खूबसूरत लग रही थी।
  
दोनो अभिनेत्रियों ने न्यूज हेल्पलाइन से बातचीत करते हुए इस बार की  नवरात्रि को लेकर अपने-अपने विचार रखे। 
निवेदिता ने इस बार की नवरात्रि पर अपने विचार रखते हुए कहा कि," दुर्गा मां से मांगा तो कुछ नहीं बस मां को धन्यवाद बोला है। इतने कठिन समय में मां ने हम सबको संभाला हमारे लिए यही बहुत था।"
 
मौली ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "मां का आशीर्वाद बना रहा कि इतने बुरे दौर से गुजरने के बाद भी हम लोग सुरक्षित। "
 
कोरोना माहामारी के चलते पिछले वर्ष दुर्गा पूजा उतनी धूमधाम से नहीं मनाई गई थी परंतु इस बार माहौल थोड़ा सा खुला हुआ है इस प्रश्न का जवाब देते हुए दोनों अभिनेत्रियों ने कहा कि, "पिछले वर्ष से इस वर्ष की परिस्थितियां बिल्कुल विपरीत है और त्योहार मनाने के अनुकूल है। इस बार त्योहार को थोड़ा धूमधाम से मनाया गया है। परंतु फिर भी कुछ पाबंदियां हैं जिनका पालन करते हुए इस पर्व को मनाया गया हैं।"
 
अंत में दोनो अभिनेत्रियों ने सभी को नवरात्रि , दुर्गा पूजा और दशहरे की सभी को शुभकामनाएं दी और सबको प्रेम से रहने का संदेश दिया|


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.