ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सीबीडीटी ने 13 लाख करदाताओं को 17061 करोड़ रुपये का रिफंड किया जारी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 12, 2021

नई दिल्‍ली, 12 मई । केंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2021 से 10 मई के बीच 13 लाख से अधिक करदाताओं को 17,061 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। सीबीडीटी ने बुधवार को ट्वीट करके ये जानकारी दी है। 

केंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने एक अप्रैल, 2021 से 10 मई 2021 तक 13 लाख से ज्‍यादा करदाताओं को 17,061 करोड़ रुपये से अधिक रिफंड किए हैं। सीबीडीटी ने कहा कि इसमें 12,71,401 आयकरदाताओं को 5,575 करोड़ रुपये लौटाए गए। वहीं, कंपनी कर के 29,592 मामलों में करदाताओं को 11,486 करोड़ रुपये लौटाए गए हैं।

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के काल में करदाताओं के लिए ये बड़ी राहत की बात है। गौरतलब है कि आयकर विभाग ने कहा था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत योजना का ऐलान किए जाने के बाद से आयकर रिफंड वापसी की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.