लखनऊ सीतापुर जिला के एक कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है।अखिलेश यादव मुंगेरीलाल की तरह सपने देखना छोड़ दें। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि सीतापुर की सड़कें 300 करोड़ रुपए की लागत से दुरुस्त की जाएंगी ।जिससे लोगों को आवागमन में कोई कठिनाई न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सड़कों का जाल बिछाया गया है ।इतनी सड़कें और किसी सरकार में नहीं बनाई गई हैं 2022 में भाजपा फिर 300 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।
आपको बता दें अभी हाल ही में अखिलेश यादव ने एक मीडिया कार्यक्रम के हवाले से यह बयान दिया था कि इस बार समाजवादी पार्टी 400 सीटें जीतकर सत्ता में आएगी। उन्होंने महंगाई के सवाल पर कहा प्रदेश व केंद्र सरकार महंगाई कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उम्मीद है जल्द इस पर भी लगाम लगेगी। गन्ना किसानों के मुद्दे पर कहा किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार आकलन करके फसल के हिसाब से रेट तय किए जाएंगे।उन्होंने अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि सड़कों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए।
Posted On:Saturday, August 21, 2021