लखनऊ। हर वर्ष लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़ी हर्षोल्लास से मनाई जाती रही है। इस वर्ष भी लखनऊ पुलिस लाइन में जन्माष्टमी का उत्सव जोर-शोर से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बता दें कार्यक्रम में प्रदेश मुख्यमंत्री और राज्यपाल हिस्सा लेने वाले थे जिनकी अनुपस्थिति में प्रदेश उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के साथ अन्य गणमान्य अतिथि और कृष्ण भक्त उपस्थित रहे।
Posted On:Monday, August 30, 2021