ताजा खबर
रोसमाह मंसूर कौन? लग्जरी लाइफ की शौकीन, 28 अरब रुपये का खरीदा सामान; पति भी रहे विवादों में   ||    ‘अस्तित्व पर खतरा आया तो बनाएंगे परमाणु बम…’ ईरान बोला- हम सिद्धांत बदल सकते हैं   ||    अमेरिका में सूअर की किडनी लगवाने वाले व्यक्ति की मौत, 2 माह पहले करवाया था ऑपरेशन   ||    POK में हालात बेकाबू, झड़पों में एक पुलिस अफसर की मौत; 100 से अधिक लोग घायल   ||    सवा लाख रुपये पेंशन के लिए बेटी ने घर में छिपाया शव, 50 साल पहले मरे भाई को बताया जिंदा   ||    मालदीव की खुल गई पोल, भारत से दान में मिले प्लेन को उड़ाने के लिए देश में पायलट ही नहीं   ||    Petrol Diesel Price Today: सोमवार को कितने रुपये लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल?   ||    SIP Tips : 1000 रुपये महीने के निवेश से शुरुआत करके रिटायरमेंट से पहले बन सकते हैं करोड़पति   ||    PM Kisan Yojana के लिए कैसे करें E-KYC? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस   ||    RCB की मेंस टीम के साथ बन रहा वुमेंस टीम जैसा संयोग, फैंस को याद आई WPL 2024   ||   

चादर में लिपटी महिला का मिला शव

लखनऊ %3A  चिनहट इलाके में एक महिला की हत्या करके शुक्रवार सुबह बदमाशों ने उसका शव लौलई गांव काशीराम कालोनी के पास सड़क किनारे चादर में बांधकर फेंक दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। काशीराम कालोनी में सड़क किनारे बाउंड्रीवाल से सटा चादर में बंधा एक शव पड़ा होने की सूचना से शुक्रवार सुबह मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने चादर खोली तो उसमें महिला का शव था। घटना की जानकारी पर चिनहट इंस्पेक्टर घनश्यामणि त्रिपाठी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम बुलाई गई। पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने महिला की मौत से जुड़े कई साक्ष्य जुटाए। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

महिला की शिनाख्त मिथलेश उर्फ ललित (65) के रूप में हुई है। महिला लोहिया अस्पताल के बाहर पान मसाला की दुकान चलाती थी और वहीं रहती थी। निशांतगंज गली नंबर चार में रहने वाले मायके पक्ष ने शव की शिनाख्त की। यह महिला पति से दस साल पहले अलग हो गई थी। महिला का एक बेटा है जो मुंबई में रहता है। परिवारीजन ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कही। 

Posted On:Friday, October 8, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.