लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 यूपी में विधानसभा चुनाव के नज़दीक आते ही सभी पार्टियां अपने अपने ढंग से अलग अलग समुदायों के बीच जाकर अपनी जगह बनाने की कोशिश में है। सभी पार्टियां अपनी अपनी रणनीति के हिसाब से काम कर रही है जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के लिए वोट बैंक भर जाये। ऐसे में कांग्रेस भी इस दौड़ में लगातार शामिल है। जनता के करीब आने के लिए इस बार कांग्रेस ने एक नया पैतरा अपनाया है। जिसमे वह कांग्रेस के अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों को एक सन्देश के साथ गाँव भेज रहे हैं जिसमे वह दलितों को उनके साथ होने का विश्वास दिलायेंगे।
कांग्रेस का दलितों के लिए सन्देश
कांग्रेस ने दलितों को सन्देश देते हुए कहा है कि '' कांग्रेस ने हमेशा दलित समाज की इज्जत की है उन्हें खुद से अलग नहीं समझा है। और अगर इस बार उनकी सरकार बनती है तो दलितों को बराबर का सम्मान दिया जायेगा जैसे पंजाब में दलित समाज के ही एक नेता को मुख्यमंत्री बनाया, राजस्थान में भी दलित समाज के नेताओं को साथ लेकर चलें है , और महाराष्ट्र में भी शिव कुमार को बराबर का स्थान प्राप्त हुआ कांग्रेस किसी भी नेता को उसकी जाति से नही उसके काम से पहचानती है। ''
हमारी पार्टी हमेशा दलितों का सम्मान करेगी।
इसी श्रृंखला में कांग्रेस अपने पार्टी के नेताओं के साथ 29 सितम्बर को अनुसूचित जाति के विभाग के सभी जनपदों में कैंडल मार्च करके हाथरस मृतक के लिए शोक व्यक्त करेगी।
कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव के लिए नई नई रणनीति अपना कर लोगो के दिलों को जीतने में लगी हुई है और उस दिशा में यह एक बड़ा कदम साबित हो सकता है
Posted On:Saturday, September 25, 2021