लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2021 के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी तैयारियों में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने अब लखनऊ का दौरा किया है।
ये हैं रणनीति
दौरे के दौरान महासचिव आगामी अभियानों का मंथन करेंगी। वही सलाहकार कमेटी और चुनाव कमेटी के साथ बैठक कर आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पर बात रखेंगी। अपने दौरे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 'हर गांव कांग्रेस' अभियान की जिलावार समीक्षा करने के साथ नवनियुक्त 8134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके 1 लाख 70 हज़ार पदाधिकारियों की रिपोर्ट लेंगी। बता दें इन दिनों उत्तर प्रदेश में 58 हज़ार ग्रामसभाओं में ग्रामसभा अध्यक्ष और कमेटियों के गठन का अभियान चल रहा है। दौरे में 'प्रशिक्षण से पराक्रम' महाअभियान के पहले चरण पर चर्चा करेंगी। इस चरण में 25 हज़ार पदाधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा हुआ है। वही 2 लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। बैठक में आने वाले एक महीने में चलने वाले सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति तय की जाएगी।
Posted On:Thursday, September 9, 2021