ताजा खबर
रोसमाह मंसूर कौन? लग्जरी लाइफ की शौकीन, 28 अरब रुपये का खरीदा सामान; पति भी रहे विवादों में   ||    ‘अस्तित्व पर खतरा आया तो बनाएंगे परमाणु बम…’ ईरान बोला- हम सिद्धांत बदल सकते हैं   ||    अमेरिका में सूअर की किडनी लगवाने वाले व्यक्ति की मौत, 2 माह पहले करवाया था ऑपरेशन   ||    POK में हालात बेकाबू, झड़पों में एक पुलिस अफसर की मौत; 100 से अधिक लोग घायल   ||    सवा लाख रुपये पेंशन के लिए बेटी ने घर में छिपाया शव, 50 साल पहले मरे भाई को बताया जिंदा   ||    मालदीव की खुल गई पोल, भारत से दान में मिले प्लेन को उड़ाने के लिए देश में पायलट ही नहीं   ||    Petrol Diesel Price Today: सोमवार को कितने रुपये लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल?   ||    SIP Tips : 1000 रुपये महीने के निवेश से शुरुआत करके रिटायरमेंट से पहले बन सकते हैं करोड़पति   ||    PM Kisan Yojana के लिए कैसे करें E-KYC? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस   ||    RCB की मेंस टीम के साथ बन रहा वुमेंस टीम जैसा संयोग, फैंस को याद आई WPL 2024   ||   

आगामी दिनों में हो सकता है यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार

लखनऊ। योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द ही होने के आसार हैं। राष्ट्रपति के यूपी दौरा पूरा हो जाने के बाद किसी भी दिन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। भाजपा नेतृत्व मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों के नामों पर अब जल्द ही आखिरी फैसला लेगा।

इसके साथ ही विधान परिषद में चयन के लिए चार नामों पर भी मुहर लग जाएगी। कैबिनेट विस्तार की संभावित तिथि 1 या 2 सितंबर मानी जा रही है। जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है उनमें जितिन प्रसाद को मुख्य रूप से ब्राह्मण चेहरे के तौर पर, पिछड़े वर्ग से निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा. संजय निषाद और अपना दल (सोनेलाल) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल का नाम लगभग तय है। पहले चर्चा थी कि रक्षाबंधन के बाद योगी कैबिनेट का विस्तार होगा। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के चलते मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विराम लग गया था।

क्या है विस्तार को लेकर रणनीति
विस्तार के माध्यम से भाजपा विधानसभा चुनाव 2022 के नजरिए से राज्य में जातीय व क्षेत्रीय संतुलन को साधेगी। नाराज वर्गों को खुश होने का मौका इस विस्तार के माध्यम से दिया जाएगा। कायस्थ समाज या पिछड़ी जाति से किसी एक नए चेहरे को मंत्री बनने का मौका दिया जा सकता है।

और कौन-कौन हो सकते हैं शामिल
अन्य नामों में जाट बिरादरी की मंजु सीवास व सहेंद्र रमाला, गूर्जर जाति के सोमेंद्र गुर्जर। तेजपाल नागर का नाम भी है। यह सभी पश्चिमी यूपी के हैं। पूर्वांचल से संगीता बलवंत बिंद, महेंद्र पाल सिंह (सैंथवार बिरादरी) भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। आदिवासी समुदाय से संजय गोंड का नाम भी आगे है।

Posted On:Sunday, August 29, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.