ताजा खबर
14 हजार में करें दक्षिण भारत के इन 7 मंदिरों के दर्शन, जानें IRCTC के सबसे किफायती टूर पैकेज के बारे...   ||    महाकालेश्वर समेत इन 5 मंदिरों के करें सस्ते में दर्शन, जानें IRCTC के इस पैकेज में क्या-क्या है खास   ||    Petrol Diesel Price Today: सस्ता होने के दो महीने बाद यहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें ईंधन के नए ...   ||    फ्लोरिडा हाई स्कूल ने 14 जुड़वां जोड़ों और एक ट्रिपल जोड़े के साथ अनोखे ग्रेजुएशन का जश्न मनाया   ||    टेस्ला के शेयरधारकों द्वारा 56 बिलियन डॉलर के वेतन पैकेज को बहाल करने पर एलन मस्क ने डांस के साथ जश्...   ||    भाजपा नेता ने भारत की ईवीएम सुरक्षा का बचाव करते हुए एलन मस्क के ‘कुछ भी हैक किया जा सकता है’ दावे क...   ||    टेक्सास: राउंड रॉक में एक कार्यक्रम में घातक गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कई घायल   ||    ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से सैनिकों के बाहर निकलने पर कल रूस के साथ 'शांति वार्ता' की पेशकश की   ||    भीषण गर्मी से 14 हज यात्रियों की मौत, 17 लापता   ||    ‘यह एक बहुत ही अजीब विश्व कप रहा है..’ पाकिस्तान के साथ मुकाबले से पहले आयरलैंड के कोच   ||   

दलित और मुस्लिमों के उत्पीड़न को बनाएगी चुनावी हथियार बसपा

 

 
यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही पार्टियां चुनावी समीकरण बनाने में जुट गई हैं। बसपा विधानसभा चुनाव के लिए दलित और ब्राह्मण उत्पीड़न को चुनावी हथियार बनाएगी। प्रबुद्ध विचार गोष्ठी के बाद इस एजेंडे को धार दी जाएगी। इसमें बसपा के सेक्टर प्रभारी घटना स्थल पर जाएंगे और पीड़ित परिवारों से मिल कर विरोध जताने के साथ ही उनकी मदद भी करेंगे। इसके साथ ही बसपा अपने चुनावी सभाओं में यह भी बताएगी कि पिछले पांच सालों में कैसे दलितों, ब्राह्मणों और मुसलमानों का उत्पीड़न किया गया है।
 
बसपा सुप्रीमो मायावती इन दिनों लखनऊ में ही रह कर यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उनके निर्देश पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र पार्टी के साथ ब्राह्मणों को जोड़ने के लिए सम्मेलन कर रहे हैं। हालांकि, इसका नाम प्रबुद्ध विचार गोष्ठी दिया गया है। इस गोष्ठी के सहारे भाजपा सरकार की दलित और ब्राह्मण विरोधी नीति की पोल खोलने का काम सतीश चंद्र मिश्र कर रहे हैं। गोष्ठी के सहारे जिले-जिले में ब्राह्मणों को बसपा से जोड़ने का भी काम किया जा रहा है।
 
पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि भाजपा राज में सबसे अधिक उत्पीड़ने ब्राह्मण, दलित और मुसलमानों का हुआ है। यह समाज अपने को पीड़ित महसूस कर रहा है। इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बसपा ऐसे लोगों को अपने साथ जोड़ने का काम करेगी। उत्पीड़न का शिकार होने वालों के यहां बसपा के लोग जाएंगे और उन्हें हर संभव मदद के साथ ही न्याय दिलाने का काम करेंगे। इससे इन समुदायों का जुड़ाव बसपा के साथ होगा और विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा।

Posted On:Monday, August 30, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.