ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

दो महिला PM की मुलाकात पर पत्रकार ने किया अटपटा सवाल, जानिए क्या

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 1, 2022

मुंबई, 01 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न से मिलने पहुंचीं। ये दोनों की पहली मुलाकात थी। इस दौरान एक पत्रकार ने दोनों से उनकी उम्र को लेकर काफी अटपटा सवाल किया। दरअसल, सना मरीन 37 साल की हैं और जैसिंडा अर्डर्न 42 साल की है। दोनों ही न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। इसी बीच एक पत्रकार ने दोनों से उनकी मुलाकात की वजह के बारे में पूछा। और उस सवाल-जवाब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 15 लाख बार देखा जा चुका है। जैसिंडा अर्डर्न और सना मरीन ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा- हमने फिनलैंड-न्यूजीलैंड में होने वाले इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट, टेक्नोलॉजी, रूस-यूक्रेन जंग, क्लाइमेट क्राइसेस, ईरान में महिलाओं की स्थिति जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की।

पत्रकार के सवाल पूछने का अंदाज काफी अलग था। पत्रकार ने पूछा, क्या आप दोनों सिर्फ इसलिए मिल रही हैं क्योंकि आपकी उम्र लगभग बराबर है और आप दोनों ही महिलाएं हैं या फिर फिनलैंड और न्यूजीलैंड के रिलेशन को लेकर स्ट्रैटजी बनाने पर चर्चा के लिए ये मीटिंग रखी गई। इसका जवाब जैसिंडा अर्डर्न ने काफी सहज तरीके से दिया। उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि आमतौर पर पॉलिटिक्स में आदमी ज्यादा होते हैं, लेकिन अगर दो महिला नेता मुलाकात करती हैं तो ये सिर्फ जेंडर के कारण नहीं है। मुझे नहीं लगता कि कभी किसी ने बराक ओबामा और जॉन की से ऐसा सवाल किया होगा। सना मरीन ने भी कहा, हम इसलिए मिल रहे हैं क्योंकि हम प्रधानमंत्री हैं। हम दोनों में काफी कुछ कॉमन है और हम साथ मिलकर बहुत काम करना चाहते हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.