ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

रूस-यूक्रेन वॉर : रूसी विदेश मंत्री बोले, हम अपनी रक्षा के लिए परमाणु हथियार दागने से नहीं रुकेंगे

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 12, 2022

मुंबई, 12 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस-यूक्रेन जंग के बीच रूस ने फिर यूक्रेन पर परमाणु हमले की धमकी दी है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि हमारा परमाणु हमला करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो हम अपनी हिफाजत के लिए परमाणु हथियारों का उपयोग करने से पीछे नहीं हटेंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अमेरिका व अन्य पश्चिमी देशों पर परमाणु हमले की झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। दरअसल, पुतिन ने रूस की मिलिट्री पावर को बढ़ाने के साथ यूक्रेन के डोनबास पर अपना कब्जा जमाने की तैयारी तेज कर दी है। डोनबास के अलावा रूस यूक्रेन के खेरसॉन और जपोरिजिया को अपना हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहा है। पुतिन ने इन इलाकों में जनमत संग्रह कराने का आदेश दिया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी कुछ दिनों पहले पश्चिमी देशों पर ‘न्यूक्लियर ब्लैकमेल’ का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि NATO के कुछ बड़े नेता रूस के खिलाफ एटमी हथियार इस्तेमाल करने की धमकी दे रहे हैं। तब पुतिन ने कहा था कि अगर पश्चिमी देश हमें परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर ब्लैकमेल करेंगे तो रूस भी अपनी पूरी ताकत से जवाब देगा। हम अपने देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसके लिए पुतिन ने सेना के मोबिलाइजेशन को लेकर एक डिक्री पर साइन किया है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.