ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

रूस के विदेश मंत्री बोले, भारत को हमारे खिलाफ बने गुट में खींच रहे नाटो देश, जानिए क्यों

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 1, 2022

मुंबई, 01 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस के विदेश मंत्री ने गुरुवार को नाटो पर आरोप लगाया है कि वो भारत को रूस और चीन विरोधी गुट में घसींट रहा है। सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस के प्रभाव को कम करने के लिए नाटो और पश्चिमी देश भारत का सहारा लेना चाहते हैं। एक प्रेस कांफ्रेंस में लावरोव ने कहा  कि रूस और चीन के बीच मिलिट्री कॉपरेशन बढ़ने की एक वजह साउथ चाइना सी में लगातार खराब हो रहे हालात भी हैं। उन्होंने कहा कि सब लोग जान चुके हैं कि नाटो के सदस्य अमेरिका की लीडरशिप में कैसे साउथा चाइना सी में खतरनाक हालात बना रहे हैं। हालांकि उन्होंने इसको लेकर कोई सुबूत पेश नहीं किया लेकिन उनका इशारा साफ तौर से AUKUS संगठन पर था। जिसमें अमेरिका के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन भी हैं। दरअसल AUKUS इंडो-पैसिफिक रीजन को लेकर एक सुरक्षा समझौता है। जिसके बनने पर चीन ने नाराजगी जताई है।

रूस ने यूरोपीयन युनियन के उस प्रस्ताव की भी आलोचना की है जिसमें एक वॉर क्राइम ट्रिब्यूनल बनाने की बात कही गई है। लावरोव ने कहा की यूक्रेन युद्ध को लेकर बनाया गया ऐसा कोई भी ट्रिब्यूनल रूस के लिए स्वीकार्य नहीं होगा। दरअसल यूरोपीयन युनियन की अध्यक्ष ने बुधवार को कहा था कि युनाईटेड नेशन की अध्यक्षता में यूरोपीयन यूनियन एक स्पेशल कोर्ट सेटअप करेगा जिसमें यूक्रेन युद्ध के वॉर क्राइम की जांच की जाएगी। लावरोव ने आगे कहा  कि यूक्रेन की तरह नाटो और पश्चिमी देश साउथ चाइना सी के बहाने चीन के पास माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है जिससे रूस को भी खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि साउथ चाइना सी और ताइवान में टेंशन बढ़ाकर नाटो आग से खेल रहा है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.