ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

नॉर्थ कोरिया ने US, जापान और साउथ कोरिया की ज्वॉइंट मिलिट्री ड्रिल के बीच किया मिसाइल टेस्ट, दागीं 2 मिसाइलें

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 1, 2022

मुंबई, 01 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परिक्षण किया। साउथ कोरिया आर्मी ने इसकी जानकारी दी है। उसने एक बयान में कहा- नार्थ कोरिया ने प्योंगयांग के सुनान क्षेत्र से ईस्ट सी में दो मिसाइलें दागी हैं। ईस्ट सी को सी ऑफ जापान भी कहा जाता है। जापान आर्मी ने भी इसकी पुष्टि की है। एक ही हफ्ते में ये चौथा मिसाइल टेस्ट है। इसके पहले 25 सितंबर, 28-29 सितंबर को एक-एक मिसाइल दागी गई थीं। ये टेस्टिंग अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया की ज्वॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज के बीच और अमेरिकी वाइस-प्रेसिडेंट कमला हैरिस की विजिट के बाद की गई है। पांच साल में पहली बार इस क्षेत्र में तीनों देश मिलिट्री ड्रिल कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परीक्षण की वजह साउथ कोरिया और अमेरिका के नजदीकी रिश्ते हैं।

दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा, हाल ही में नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच तनाव बढ़ गया है। US प्रेसिडेंट हैरिस के साउथ कोरिया दौरे के बाद 2 बार मिसाइलें दागी गईं। कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN सिक्योरिटी कॉउंसल) के कानून का उल्लंघन किया है। इससे दोनों देश के बीच तनाव बढ़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र यानी UN ने नॉर्थ कोरिया पर परमाणु और बैलिस्टिक हत्यारों की टेस्टिंग को लेकर प्रतिबंध लगाए हैं। आसान शब्दों में कहें तो नॉर्थ कोरिया परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण नहीं कर सकता है। इसके बावजूद लगातार मिसाइल टेस्ट किए जा रहे हैं। इससे पहले मई में भी मिसाइल टेस्ट किया गया था।

तो वही कमला हैरिस 28 सितंबर को साउथ कोरिया की राजधानी सियोल पहुंची थीं। यहां से वो उस जगह गईं जिसे DMZ या डीमिलिट्राइज जोन कहते हैं। यह वो जगह है, जहां नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया की सीमाएं मिलती हैं। यहां से नॉर्थ कोरिया की बॉर्डर महज 50 मीटर दूर है। बॉर्डर पर एक हिस्सा ऐसा है, जहां नॉर्थ और साउथ कोरिया के आर्मी अफसरों के छोटे-छोटे केबिन बने हुए हैं। उन्होंने साउथ कोरिया के सैनिकों से मुलाकात भी की थी। 29 सितंबर को हैरिस के अमेरिका रवाना होने के तुरंत बाद भी नॉर्थ कोरिया ने मिसाइल का परीक्षण किया था।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.