ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

इस्लामाबाद के सिक्योर्ड पार्क में गैंगरेप, वारदात के बाद आरोपियों ने लड़की को दिए 1 हजार रुपए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, February 6, 2023

मुंबई, 6 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सिक्योर्ड और रेड जोन एरिया में गैंगरेप हुआ। इस जगह को फातिमा जिन्ना पार्क (F 9 पार्क) कहा जाता है। विक्टिम लड़की अपने ऑफिस कलीग के साथ वहां टहलने गई थी। उसी वक्त दो हथियारबंद बदमाश उन्हें वहां से करीबी जंगल में ले गए और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में इस घटना और आरोपियों के बारे में जानकारी दी है। FIR के मुताबिक, गैंगरेप के बाद आरोपियों ने विक्टिम के हाथ में 1 हजार रुपए थमाए और कहा- यह वक्त पार्क में घूमने का नहीं है।

दरअसल, पाकिस्तान के अखबार डॉन न्यूज के मुताबिक, घटना 2 फरवरी की शाम 7 से 8 बजे के बीच की है। एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली लड़की डिनर के बाद अपने ऑफिस कलीग के साथ F 9 पार्क गई। सर्दी के चलते पार्क में बहुत ज्यादा लोग नहीं थे। दोनों लोग वहां टहल रहे थे। कुछ मिनट बाद वहां दो लोग आए। इनमें से एक की 35 साल के करीब जबकि दूसरे की 18 या 19 साल थी। दोनों लोगों के पास पिस्टल थीं। उन्होंने इस कपल को बंदी बनाया और पार्क से कुछ दूर जंगल में ले गए। आरोपियों ने इन दोनों के साथ काफी मारपीट की। इसके बाद एक आरोपी लड़के को दूर ले गया। बाद में दोनों आरोपियों ने लड़की से गैंगरेप किया। उसके फटे हुए कपड़े भी काफी दूर फेंक दिए। बाद में दोनों आरोपी भाग गए। F-9 पार्क को इस्लामाबाद सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत रखा गया है। यहां कई सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

पुलिस ने इस मामले को तीन दिन दबाए रखा, लेकिन लोकल मीडिया ने इसे उजागर कर दिया। FIR भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। FIR में लड़की ने पूरी घटना की जानकारी दी है। विक्टिम ने कहा, आरोपियों ने मुझसे पूछा था कि इस लड़के से तुम्हारा क्या रिश्ता है। उन्होंने हमसे काफी मारपीट भी की। वारदात के बाद एक आरोपी ने मुझे 1 हजार रुपए दिए और कहा कि रात में इस वक्त पार्क में मत घूमा करो। वहीं, पुलिस के मुताबिक, मामले की साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। विक्टिम का मेडिकल कराया गया है और इसमें रेप की पुष्टि हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पार्क में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है। आरोपियों के स्थानीय होने का शक है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विक्टिम ने पुलिस को आरोपियों के हुलिए की जानकारी भी दी है। इसके आधार पर पुलिस ने रविवार रात एक स्कैच जारी किया। पुलिस ने कहा, हमने इस मामले में इंटेलिजेंस यूनिट को भी एक्टिव कर दिया है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.