ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स गायब होने के सिलसिले में US प्रेसिडेंट के घर पहुंची FBI टीम, ली तलाशी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 1, 2023

मुंबई, 1 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी FBI की एक टीम ने प्रेसिडेंट के डेलावेयर के घर की तलाशी ली है। बाइडेन का यह घर पुश्तैनी है। FBI टीम ने यहां क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट्स गायब होने के सिलसिले में तलाशी ली है। इसके पहले भी FBI ने बाइडेन के इसी घर की तलाशी ली थी और उस वक्त उनके गैरेज और लाइब्रेरी में कुछ सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स मिले थे। सर्च ऑपरेशन के बारे में बाइडेन के वकील ने कहा, हमने पहले भी उन्हें जांच करने को कहा था। यह भी प्लान्ड सर्च है। बाइडेन का यह घर रेहोबोथ इलाके में है।

फेडरल डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस भी FBI की इस जांच में शामिल है। कुछ दिन पहले इसी टीम ने वॉशिंगटन में बाइडेन के एक पुराने ऑफिस की भी तलाशी ली थी। डेलावेयर में बाइडेन के दो घर हैं। एक विलमिंगटन और दूसरा रेहोबोथ में। बाइडेन के वकील बॉब बाउसर ने कहा था कि, 11 जनवरी को भी रेहोबोथ और विलमिंगटन स्थित बाइडेन के घर सर्च ऑपरेशन किए गए थे। विलमिंगटन के घर में तो कुछ डॉक्यूमेंट्स मिले थे, लेकिन रेहोबोथ में कुछ भी नहीं मिला। 20 जनवरी को फिर तलाशी ली गई थी। बाउसर ने कहा, आज भी जो जांच की गई, उसमें प्रेसिडेंट ने पूरी मदद की। मैं फिर साफ कर दूं कि यह सर्च ऑपरेशन पहले से तय था। हमने पूरे सहयोग का वादा किया था।

तो वहीं, व्हाइट हाउस ने पिछले दिनों जानकारी दी थी कि सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स घर के गैरेज से बरामद हुए थे। बाइडेन यहीं अपने पिता की गिफ्ट की हुई कार 1967 शेवरले कॉर्वेट को सहेजकर रखते हैं। कुछ दस्तावेज एक कमरे से भी बरामद किए गए थे, जिसे बाइडेन अपनी पर्सनल लाइब्रेरी बताते हैं। इसके तीन दिन पहले बाइडेन के वॉशिंगटन स्थित पुराने ऑफिस से भी खुफिया दस्तावेज मिले थे। अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बाइडेन के निजी आवास में सुरक्षा के सारे इंतजाम कर रखे हैं। बाइडेन यहां पर खुफिया फाइलों से लेकर सीक्रेट कॉल तक सबकुछ हैंडल कर सकते हैं। 6 हजार 850 स्क्वायर फुट घर के जिस हिस्से में ये व्यवस्थाएं हैं, उसी हिस्से में वह गैरेज है जहां से सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.