ताजा खबर
SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||    WATCH: विराट कोहली ने फुटबॉल की ओर रुख किया, फीफा में आरसीबी टीम के साथियों को चुनौती दी   ||    IPL 2024: एसआरएच से हार के बाद कैमरे में कैद हुआ हार्दिक पंड्या का गुस्सा   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के फ्रीज बैंक खातों पर टिप्पणी; क्या चाहता है अमेरिका?   ||   

मोरक्को से स्पेन में घुस रहे 18 मोरक्को प्रवासियों की मौत, जानिए क्या रही वजह

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 25, 2022

मुंबई, 25 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अफ्रीकी देश मोरक्को से स्पेन में घुसने की कोशिश कर रहे 18 मोरक्को प्रवासियों की मौत हो गई, जबकि 76 से ज्यादा घायल हो गए। वहीं, मोरक्को के 140 सुरक्षा अधिकारी भी घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोरक्को के नॉर्थ अफ्रीकी एन्क्लेव मेलिला से सटी मोरक्को की बॉर्डर पर मची भगदड़ में यह हादसा हुआ। मोरक्को सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लोगों ने लोहे की बाढ़ पर चढ़ने की कोशिश की, जिस वजह से भगदड़ मच गई। वहीं, मेलिला में स्पेन सरकार के कार्यालय की तरफ से कहा गया कि 2000 से ज्यादा लोगों ने बॉर्डर पार करने की कोशिश की थी। हालांकि, स्पेनिश सिविल गार्ड और मोरक्को सिक्योरिटी ने उन्हें रोक दिया। 

बॉर्डर के दोनों तरफ सिक्योरिटी गॉर्ड्स की सख्ती के बाद भी 133 प्रवासी सीमा लांघने में कामयाब रहे। हादसे के दौरान ही 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोगों की मौत हॉस्पिटल में हुई। दूसरी तरफ मोरक्को के एक ह्यूमन राइट ग्रुप ने 27 लोगों के मारे जाने की बात कही है। तो वही इससे पहले मार्च में भी मोरक्को के 3,500 लोगों ने स्पेन में घुसने की कोशिश की थी। तब लगभग 1000 लोगों को इसमें कामयाबी भी मिली थी। आपको बता दे गरीबी और हिंसा की वजह से अक्सर लोग मोरक्को से स्पेन में घुसने की कोशिश करते हैं। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.