ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

बोरिस जॉनसन का दावा, पुतिन ने उन्हें धमकाया था, रूस ने आरोपों को बताया झूठ

Photo Source :

Posted On:Monday, January 30, 2023

मुंबई, 30 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। बोरिस ने BBC की एक डॉक्यूमेंट्री में बताया, 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमले से पहले मेरी पुतिन के साथ फोन पर बात हुई थी। तब पुतिन ने धमकी देते हुए कहा था, बोरिस मैं तुम्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता हूं, लेकिन मिसाइल अटैक से ऐसा करने में सिर्फ एक मिनट लगेगा। उस समय पर बोरिस ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे। अब रूस ने बोरिस के इन दावों को झूठ बताया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, मिस्टर जॉनसन ने जो कहा, वो सही नहीं है। ये साफ झूठ है। आपको मिस्टर जॉनसन से पूछना चाहिए कि उन्होंने झूठ क्यों बोला। यह भी हो सकता है कि उन्हें समझ ना आया हो कि राष्ट्रपति पुतिन उनसे किस बारे में बात कर रहे थे।

डॉक्यूमेंट्री में बोरिस जॉनसन ने बताया, यूक्रेन पर हमले से पहले मैंने पुतिन को समझाने की कोशिश की थी। पुतिन से कहा था कि यूक्रेन के नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) में शामिल होने की कोई संभावना नहीं है। आप ये बात जानते हैं।​ बोरिस ने पुतिन को चेताया भी था। जॉनसन ने कहा था, मैंने पुतिन को समझाने के साथ चेताया भी था। मैंने कहा था कि यूक्रेन पर हमले करने से आपका सामना NATO से सीधे तौर पर होगा। इस हमले से आप NATO से दूरी नहीं बना पाएंगे। BBC की ये डॉक्यूमेंट्री आज ब्रॉडकास्ट होगी। डॉक्यूमेंट्री में जॉनसन ने कहा, पुतिन मेरी बातों को गंभीरता से नहीं सुन रहे थे। मुझे लगता है कि पुतिन बहुत ही आराम से बात कर रहे थे, लेकिन वो कुछ समझने तैयार नहीं थे। ऐसा लग रहा था कि वो सिर्फ मेरी कोशिशों और मेरी बातों टाल रहे थे या घुमाने की कोशिश कर रहे थे।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.