ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

अमेरिका में आर्कटिक ब्लास्ट, माइनस 79 डिग्री पहुंचा तापमान, ठंड के चलते स्कूलों में छुट्टी

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 4, 2023

मुंबई, 4 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका में ठंड के चलते आर्कटिक ब्लास्ट हो गया, जिससे क्षेत्र में तापमान में भारी गिरावट रिकॉर्ड की गई। न्यू हैम्पशायर के माउंट वॉशिंगटन में टेम्परेचर माइनस 79 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। घटते तापमान को देखते हुए न्यूयॉर्क सहित न्यू इंग्लैंड के मैसाचुसेट्स, कनेक्टिकट, रोड आईलैंड, न्यू हैम्पशायर, वर्मोंट और मेन में करीब 16 मिलियन लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल वर्मोंट में तापमान माइनस 26 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, मेन राज्य में 1981 के बाद पहली बार इतनी ठंड पड़ रही है। यहां पारा माइनस 24 डिग्री पहुंच गया है। राज्य में लोगों के लिए 150 शेल्टर खोले गए हैं। पूरे क्षेत्र में ठंड के चलते सभी ईवेंट्स कैंसिल कर दिए गए हैं। 

वहीं, नॉर्थ पोल के आसपास का इलाका आर्कटिक के नाम से जाना जाता है। आर्कटिक ब्लास्ट में इसी हिस्से से ठंडी हवा का एक बड़ा सा गोला कनाडा से होते हुए अमेरिका पहुंचता है और अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में अचानक से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाती है। इस स्थिति में कुछ ही घंटों में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिर सकता है। मैदानी इलाकों में टेम्परेचर माइनस 57 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। ठंड को देखते हुए बोस्टन, वॉर्सेस्टर और मैसाचुसेट्स में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई, जिससे बस का इंतजार करने वाले या पैदल जाने वाले बच्चों को हाइपोथर्मिया और फ्रॉस्टबाइट न हो। बोस्टन के मेयर ने शहर में इमरजेंसी घोषित करते हुए वॉर्म सेंटर्स खोले हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने इस ठंड को वन्स इन अ जनरेशन बताया है। माउंट वॉशिंगटन स्टेट पार्क में पूर्वोत्तर की सबसे ऊंची चोटी पर तामपान माइनस 46 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बोस्टन में माइनस 13 डिग्री तो वॉर्सेस्टर मैसाचुसेट्स में पारा माइनस 16 डिग्री रहा। ये ठंड आने वाले समय और बढ़ सकती है।

बीते दिन कनाडा से US की ओर बहने वाली आर्किटक हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। काबेतोगामा, मिनेसोटा, ओंटारियो के पास दोपहर करीब 1 बजे अमेरिका में दिन की सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई। यहां तापमान माइनस 39 डिग्री रहा। कनाडा के वेदर स्टेशन यूरेका में तापमान माइनस 41 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वोत्तर में घटते तापमान के साथ साउथ के कुछ हिस्सों और टेक्सास में बर्फीली ठंड के बाद तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। यहां ठंड की वजह से कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली सप्लाई को भी नुकसान पहुंचा था लेकिन अब मौसम ठीक हो रहा है। शुक्रवार को ऑस्टिन, टेक्सास में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार तक टेम्परेचर 22 डिग्री पहुंचने की उम्मीद है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.