ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 2, 2022

Pakistan, 2 Feb (News Helpline)     पाकिस्तान में आये दिन होने वाली अमानवीय घटनाओं का सिलसिला जैसे खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में आ रही एक नई खबर के मुताबिक, सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने एक हिंदू बिजनेसमैन की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी है।
 
यह घटना सिंध के घोटकी जिले के डहारकी टाउन में सोमवार रात हुई। ऐसे में मारे गए शख्स की पहचान साटन लाल नाम से हुई है।
 
बता दें कि यह पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार की यह ताजा घटना है। 4 जनवरी को सिंध प्रांत के अनाज मंडी में एक अन्य हिंदू बिजनेसमैन सुनील कुमार की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिजनेसमैन की हत्या के कारण शहर में तालाबंदी हो गई थी।
 
30 जनवरी को, पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी पेशावर शहर में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक ईसाई पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी और एक अन्य को घायल कर दिया था।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.