ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

गूगल ने भारत में किया महत्वपूर्ण ऐलान; दिल्ली-एनसीआर में शुरू होगा दूसरा क्लाउड एरिया

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 17, 2021

मुंबई, १ जुलाई, २०२१   
 
अमेरिकी टेक्नोलॉजिकल कंपनी गूगल (Google) ने  भारत में अपना दूसरा गूगल क्लाउड (Google Cloud India) एरिया बनाने का ऐलान कर दिया है। ये गूगल क्लाउड एरिया दिल्ली-एनसीआर में बनाया जाएगा, जो विशेष रूप से भारत में पब्लिक एरिया और पूरे एशियाई रीजन  में उनके ग्राहकों की सर्विस करने में कंपनी की मदद करेगा। यह क्लाउड एरिया भारत में गूगल का दूसरा सेटअप होगा।  हालांकि कंपनी ने इस पर किए गए निवेश को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। 
 
भारत में बढ रही थी मांग - Google क्लाउड के CEO थॉमस कुरियन ने कहा है कि हमने देखा है कि भारत में Google Cloud सर्विस की मांग बढ़ी है। इसलिए हम यहां क्लाउड एरिया को एक्सपैंड कर रहे हैं। इससे आने वाले सालों में देश के साथ-साथ लोगों का विकास होगा। कुरियन ने कहा है कि इस नए इंफ्रास्ट्रक्चर से भारत को आपदा जैसी समस्याओं से निपटने के काम में भी मदद मिलेगी। 
 
मुंबई में है पहला क्लाउड एरिया - भारत में गूगल का पहला क्लाउड एरिया २०१७  में मुंबई में  शुरू किया गया था, जिसमें तीन अवेलेबिलिटी जोन शामिल हैं. दिल्ली-एनसीआर का क्लाउड एरिया (जिसमें तीन अवेलेबिलिटी जोन हैं) गूगल का एशिया रीजन में १० वां और ग्लोबल लेवल पर २६ वां सेटअप है. क्लाउड एरिया फिजिकल जियोग्राफिक लोकेशन हैं, जहां सार्वजनिक क्लाउड रिसोर्सेज अवेलेबल होते हैं। 
 
ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सुविधा - दिल्ली-एनसीआर गूगल क्लाउड एरिया से भारत में काम कर रहे गूगल के क्लाउड कस्टमर्स को बेहतर सेवा मिलेगी। एक नए क्लाउड एरिया के होने से गूगल को अमेजन वेब सर्विसेज और माइक्रोसॉफ्ट जैसे कंपीटीटर्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला करने में मदद मिलेगी, जो भारत में तेजी से अपने काम को फैला रहे हैं।  
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.