ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

108MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च Nokia का नया स्मार्टफोन

Photo Source :

Posted On:Monday, April 26, 2021

Nokia ने हाल ही में Nokia X10 और Nokia X20 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी कर रही है। इस ही बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे कंपनी के अगामी डिवाइस की जानकारी मिली है। आइए जानते हैं...
 
नोकिया पावर यूजर की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया का अपकमिंग स्मार्टफोन Nokia 8.3 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इसे बाजार में Nokia X50 के नाम से पेश किया जा सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह अगामी डिवाइस 6,000mAh की बैटरी और Snapdragon 775 प्रोसेसर के साथ आएगा।
 
इस डिवाइस में पेंटा (पांच कैमरे) रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 108MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद होगा। हालांकि, अन्य सेंसर्स की जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा यूजर्स को डिवाइस में 6.5 इंच का क्यूएचडी प्लस डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
 
नोकिया ने अभी तक अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक्स की मानें तो कंपनी अगामी स्मार्टफोन को अगले महीने की शुरुआत में पेश कर सकती है और इसकी कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जा सकती है। 
 
इस महीने लॉन्च हुए दो नए डिवाइस 
आपको बता दें कि कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में Nokia G10 और G20 स्मार्टफोन को पेश किया था। नोकिया G10 की शुरुआती कीमत 139 यूरो (करीब 12,000 रुपये) है। जबकि नोकिया G20 की शुरुआती कीमत 159 यूरो (करीब 15,000 रुपये) रखी गई है।
 
Nokia G10 और G20 स्मार्टफोन में 6.5 इंच एचडी प्लस LCD डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा। इसका रेजोल्यूशन 720 पिक्सल होगा। फोन का ऑस्पेक्ट रेश्यो 20:9 होगा। अगर प्रोसेसर की बात करें, तो Nokia G10 स्मार्टफोन में MediaTek Helio G25 का सपोर्ट मिलेगा।
 
वहीं, Nokia G20 स्मार्टफोन Helio G35 चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। Nokia G20 स्मार्टफोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 13 MP का होगा। इसके अलावा 2 MP डेप्थ सेंसर और 2 MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलेगा।
 
वही दूसरी तरफ Nokia G20 स्मार्टफोन क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 48 MP का होगा। इसके अलावा 5 MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 MP डेप्थ सेंसर और 2 MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलेगा।
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.