ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

अमेज़न (Amazon) ने लांच किये Astro नामक Autonomous Robot और Amazon Smart Thermostat; जानिए इसकी कीमत और

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 30, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, ३० सितम्बर, २०२१    

Amazon ने अपने एनुअल 2021 इवेंट में कई सारे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने कई प्रोडक्ट्स पेश किए हैं, जिसमें एक ऑटोनोमस रोबोट, एक स्मार्ट थर्मोस्टैट्स समेत कई सारे ऐसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जो आपको अपने परिवार का ध्यान रखने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं अमेजन ने अपने इस मेगा इवेंट में क्या-क्या खास लॉन्च किया है।

Amazon Astro के फीचर्स और कीमत -  

नाम से शायद यह आपको किसी ज्योतिष की याद दिलाए, लेकिन काम यह एक चौकीदार का करता है। Amazon Astro खुद से चलने वाला ऑटोनोमस रोबोट है, जो कंपनी के स्मार्ट असिस्टेंट एलेक्सा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आता है। इसमें पहिए (wheels) लगे हुए हैं, जिनकी मदद से आपके घर में दौड़ेगा। यह एक रोबोट पेट है, जो पेरीस्कोप कैमरा के साथ आता है, जो लाइव फीड सपोर्ट करता है। इसमें रिंग प्रोटेक्ट प्रो सपोर्ट और बहुत कुछ मिलता है।

एलेक्सा व्हील के अतिरिक्त इस रोबोट के कई अन्य फीचर भी शामिल हैं, जिसमें बीटबॉक्स और रेस्ट ऑन कमांड शामिल हैं। Amazon Astro एक स्मार्ट रोबोट है, जो खुद अपने लिए रास्ता खोज सकता है। यानी आपको इसमें पहले से रास्त सेट नहीं करना होगा। एस्ट्रो चल सकता है, देख, सुन और समझ सकता है, जिसकी वजह से यह ऑटोनोमस डिवाइस बन जाता है। इसकी कीमत 999 डॉलर से शुरू होती है। कंपनी ने Astro 2 की लॉन्चिंग के भी संकेत दिए हैं, जो इससे ज्यादा स्मार्ट होगा।

Amazon Smart Thermostat  के फीचर्स और कीमत -  

 इस इवेंट में Amazon ने स्मार्ट थर्मोस्टेट भी लॉन्च किया है, जो एलेक्सा सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने हनीवेल होम के साथ साझेदारी कर स्मार्ट थर्मोस्टेट लॉन्च किया है, जो Hvac सिस्टम के साथ आता है। इस प्रोडक्ट की शुरुआती कीमत 59.99 डॉलर है। यह थर्मोस्टेट ऑटोमेटिक है, यानी यह खुद से तापमान का अंदाजा लगाकर कमरे का टेम्परेचर उसके मुताबिक कर देता है। इन दोनों प्रोडक्ट्स के अतिरिक्त भी अमेजन के कई आइटम लॉन्च किए हैं, जो रोजमर्रा के काम से जुड़े हैं। यानी कंपनी ने स्मार्ट होम की एक बड़ी रेंज लॉन्च की है।
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.