ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

बारबोरा स्ट्राइकोवा ने लिया संन्यास,युगल जोड़ीदार सानिया मिर्जा ने भविष्य के लिये दी शुभकामनाएं

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 5, 2021

नई दिल्ली, 05 मई ।भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपनी युगल जोड़ीदार चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व शीर्ष युगल खिलाड़ी स्ट्राइकोवा ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस से संन्यास ले लिया है। 

 
सानिया ने ट्वीट किया,"जीवन के अगले चरण के लिए शुभकामनाएँ .. हमारे पास कोर्ट पर और बाहर कुछ बेहतरीन यादें हैं। आपको और आपके चुटकुलों को मिस करुंगी..एक अद्भुत कैरियर के लिए बधाई।" 
 
वहीं, अपने संन्यास की घोषणा करते हुए, बारबोरा ने ट्वीट किया,"मैंने आज ही पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की। यह अजीब लगता है। अब तक, टेनिस एकमात्र ऐसी दुनिया थी जिसे मैं जानती थी। मुझे हमेशा से ही इस खेल से बहुत प्यार था। यह एक अद्भुत खेल है। मैंने कभी भी एक महामारी के दौरान अपने कैरियर को समाप्त करने की योजना नहीं बनाई थी। हालांकि, जीवन में कुछ क्षणों की योजना नहीं बनाई जा सकती है। मैं एक माँ के रूप में अपनी अगली भूमिका के लिए उत्साहित हूं। मैंने अपना आखिरी मैच दर्शकों के सामने नहीं खेला। एक बार स्थिति सामान्य हो जाने के बाद, मैं अपने प्रशंसकों के सामने एक आखिरी विदाई मैच खेलना चाहूंगी।" 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.