ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह निरुद्ध जोशी दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल

Photo Source :

Posted On:Friday, April 16, 2021

नई दिल्ली, 16 अप्रैल। दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की जगह अनिरुद्ध जोशी के साथ करार किया है। अय्यर इंग्लैंड और भारत के बीच हाल ही में खेले गए एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण से बाहर हो गए हैं।

मध्यक्रम के बल्लेबाज और एक ऑफ स्पिनर जोशी, अपनी तीसरी आईपीएल टीम में शामिल होते हैं। वह अतीत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं। वह घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं और अब तक 17 लिस्ट ए और 22 टी 20 मैचों में भाग ले चुके हैं।
बता दें कि बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के सातवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए थे। इसके जवाब में 42 रनों पर पांच विकेट खोने वाली राजस्थान ने दो गेंद शेष रहते ही लक्ष्य का पीछा कर लिया।
 
राजस्थान की इस जीत के हीरो रहे क्रिस मॉरिस और डेविड मिलर। मिलर ने पहले 43 गेंदो में 62 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात चौके और दो छक्के जड़े। वहीं मॉरिस ने अंत में 18 गेंदो में चार छक्कों की बदौलत नाबाद 36 रन बनाए।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.