ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

विश्व पर्यटन दिवस-2021 : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

Photo Source :

Posted On:Monday, September 27, 2021

लखनऊ। संसार में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे घूमने का शौक न हो। इस घूमने या पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्व भर में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

कैसे हुई शुरुआत
विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत साल 1970 में विश्व पर्यटन संस्था द्वारा की गई थी। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (World Tourism Organization) की स्थापना आज के दिन साल 1980 में की गई थी। साल 1970 में विश्व पर्यटन संस्था ने विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत की थी। अक्टूबर 1997 को 12वीं UNWTO महासभा ने इस्तांबुल के तुर्की में यह फैसला लिया कि प्रत्येक वर्ष संगठन के किसी एक देश को विश्व पर्यटन दिवस मनाने के लिए सहयोगी रखा जाएगा। 

क्या है इस वर्ष की थीम
संयुक्त राष्ट्र महासभा विश्व पर्यटन दिवस की एक थीम तय करती है। हर साल की तरह इस साल भी विश्व पर्यटन दिवस की थीम निर्धारित की गई है। इस साल की थीम है : ‘समावेशी विकास के लिए पर्यटन' (Tourism For Inclusive Growth)। 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई
प्रदेश मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए पर्यटन दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट पर उत्तर प्रदेश पर्यटन का परिचय देते हुए लिखा है कि 'अतिथि देवो भव:' धारण किए हुए प्रदेश में सभी पर्यटन प्रेमियों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है।  

'विश्व पर्यटन दिवस' की सभी को शुभकामनाएं।

आध्यात्मिक व प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण, ऐतिहासिक एवं अतुल्य लोक संस्कृतियों की संगम स्थली उ.प्र. विश्व का शानदार पर्यटन स्थल है।

'अतिथि देवो भव:' धारण किए हुए प्रदेश में सभी पर्यटन प्रेमियों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 27, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.