ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

यूपी चुनाव 2022: 16 जुलाई को लखनऊ पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, तीन दिन का हो सकता है दौरा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 13, 2021

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए संगठन और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के मकसद से 16 जुलाई से राज्य का दौरा करेंगी।
 
 
कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी का पहले 14 जुलाई को लखनऊ जाने का कार्यक्रम था लेकिन दिल्ली में कुछ अहम बैठकों की वजह से वह अब 16 जुलाई को वहां जाएंगी। उनका यह दौरा तीन या चार दिनों का हो सकता है।
 
 
इससे पहले, प्रियंका गांधी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर चर्चा की गई। बैठक में यह फैसला किया गया कि महंगाई, बेरोजगारी और 'जंगलराज' के खिलाफ यूपी कांग्रेस सड़कों पर और मजबूती से उतरेगी।
 
सूत्रों के मुताबिक, अपने लखनऊ प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों और जिला एवं शहर अध्यक्षों के साथ बैठकें करेंगी। उन्होंने बताया कि वह किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगी और पार्टी के घोषणापत्र समिति के काम की भी समीक्षा करेंगी।
 
पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश दौरे के समय मजबूत सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर भी चर्चा करेंगी। लखनऊ में उनका उन बेरोजगार नौजवानों के समूह से भी मिलने का कार्यक्रम है जो सरकारी भर्तियों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
 
सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों का भी दौरा करेंगी, हालांकि अभी इस कार्यक्रम की तारीख तय नहीं हुई है।
 
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.